आम आदमी पार्टी (AAP) के संसदीय दल में एक बहुत बड़ी टूट की खबर सामने आ रही है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनीखेज दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने ऑपरेशन लोटस के जरिए पंजाब से AAP के 7 राज्यसभा सांसदों को अपनी ओर मिला लिया है. संजय सिंह ने इसे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपने जैसा बताया और कहा कि भगवंत मान सरकार को अस्थिर करने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया गया है.
ADVERTISEMENT
पैसे और डर के दम पर हुई गद्दारी
संजय सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि आज मेरा मन बहुत दुखी है. बीजेपी ने पंजाब की चुनी हुई सरकार को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ईडी और सीबीआई का खौफ दिखाकर हमारे सांसदों को तोड़ा गया है. उन्होंने खुलासा किया कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक अशोक मित्तल के यहां हाल ही में छापेमारी की गई थी और इसी डर का फायदा उठाकर उन्हें पाला बदलने पर मजबूर किया गया.
इन बड़े चेहरों पर लगा गद्दारी का आरोप
संजय सिंह ने उन सांसदों का जिक्र किया जिन्हें पार्टी ने बड़े भरोसे के साथ राज्यसभा भेजा था. इनमें संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह शामिल हैं. इसके अलावा संजय सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि संदीप पाठक, अशोक मित्तल और हरभजन सिंह जैसे लोगों को पंजाब ने सम्मान दिय लेकिन इन्होंने पंजाब के साथ गद्दारी की है. ये लोग पंजाब के हितों को बेचकर बीजेपी की गोद में जा बैठे हैं."
पंजाब की जनता देगी जवाब
संजय सिंह ने साफ किया कि ऑपरेशन लोटस के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग किया गया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब की मिट्टी गद्दारों को कभी स्वीकार नहीं करती. इन 7 सांसदों ने न केवल पार्टी को धोखा दिया है, बल्कि पंजाब के जनादेश का अपमान किया है, जिसे राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी.
ये भी पढ़ें: 'गलत पार्टी में सही आदमी था...', राघव चड्ढा ने AAP को कहा अलविदा, पीएम मोदी की तारीफ कर BJP में जाने का किया ऐलान
ADVERTISEMENT


