CJP Delhi march 5 September: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके एक बार फिर युवाओं की बड़ी फौज के साथ राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. सीजेपी ने जुलाई के आश्वासनों (FIR वापसी, मुआवजा आदि) के न पूरे होने पर है आगामी 5 सितंबर को दिल्ली में एक विशाल और शांतिपूर्ण मार्च निकालने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.
ADVERTISEMENT
इस नए आंदोलन से ठीक पहले सीजेपी ने देश भर की राज्य सरकारों और शिक्षा मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे पर सीधे सवाल दागे हैं.
देश भर के शिक्षा मंत्रियों को पत्र: 5 सालों का मांगा हिसाब
सीजेपी ने देश की सभी राज्य सरकारों और उनके शिक्षा मंत्रियों को एक जैसा पत्र भेजकर पिछले 5 वर्षों के दौरान सरकारी स्कूलों की स्थिति पर विस्तृत ब्योरा मांगा है.
अभिजीत दीपके ने अपनी चिट्ठी में मांग की है कि:
- स्कूलों में पीने के सुरक्षित पानी, क्रियाशील शौचालय और कक्षाओं में बैठने के लिए बेंच की मौजूदा स्थिति बताई जाए.
- पिछले 5 सालों में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के लिए जारी की गई सरकारी राशि का ब्योरा दिया जाए.
- सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए.
दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल सरकारी स्कूलों की तस्वीरें यह साफ बयां करती हैं कि बच्चों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नसीब नहीं हो रही हैं. इससे पहले जून-जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के विरोध और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के दबाव के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद प्रहलाद जोशी ने नया पदभार संभाला है.
Gen Z का सबसे पसंदीदा नेता कौन?
एक हालिया बातचीत के दौरान जब अभिजीत दीपके और सीजेपी नेता सौरव दास से पूछा गया कि Gen Z (आज की युवा पीढ़ी) के बीच देश का सबसे लोकप्रिय नेता कौन है तो सौरव दास ने साउथ सिनेमा के दिग्गज और राजनीतिक पारी शुरू करने वाले थलपति विजय का नाम लिया. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अभिजीत दीपके ने भी इस बात से सहमति जताई और कहा कि थलपति विजय का पूरा राजनीतिक अभियान युवाओं पर ही केंद्रित है.
इसके अलावा, 'युवा नेता' की परिभाषा पर चुटकी लेते हुए दीपके ने कहा:"जिस उम्र में लोग राजनीति से रिटायर होते हैं, उस उम्र के नेताओं को अब 'युवा नेता' कहना बिल्कुल ठीक नहीं है."
सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों पर क्या बोले अभिजीत दीपके?
देश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्रियों और उनके काम के सवाल पर अभिजीत दीपके ने कहा कि जिन्होंने अच्छा काम किया है, उनका नाम ईमानदारी से लिया जाना चाहिए:
एम. के. स्टालिन (तमिलनाडु): अर्थव्यवस्था (Economy) के मोर्चे पर बहुत शानदार काम किया है.
पिनराई विजयन (केरल): शिक्षा और हेल्थकेयर (स्वास्थ्य सेवा) का बेहतरीन मॉडल स्थापित किया है.
अरविंद केजरीवाल (दिल्ली): सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य सेवा मॉडल में काफी अच्छा काम किया है.
5 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर होने वाले सीजेपी के इस शांतिपूर्ण मार्च और शिक्षा सुधार आंदोलन को युवाओं का कितना समर्थन मिलता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की तारीफ में क्या बोले CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास? राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज
ADVERTISEMENT


