'रसूखदारों के घर छिपा है काला धन...' केजरीवाल का मोदी सरकार और ED पर अब तक का सबसे बड़ा हमला!

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर ED की छापेमारी पर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है. केजरीवाल ने ED की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया और काले धन, सरकार गिराने तथा विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Arvind Kejriwal News
Arvind Kejriwal News

वैशाली

follow google news

आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पार्टी के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के घर पर छापेमारी शुरू कर दी है, जिससे देश की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है. इस ताबड़तोड़ कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और सोशल मीडिया पर सीधे केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से कायरतापूर्ण और बुजदिली करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी गूंज पूरे देश की सियासत में सुनाई दे रही है.

Read more!

कार्यकर्ताओं के घर ED की रेड पर भड़के केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं के यहां छापेमारी करने के बाद भी जब ईडी को कुछ हासिल नहीं हुआ, तो अब वह अपनी हार की खींच मिटाने में लगी है. इसी वजह से ईडी अब देश भर में फैले पार्टी के छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बना रही है और वहां छापे मार रही है. 

केजरीवाल ने इस मुश्किल वक्त में अपने कार्यकर्ताओं से मजबूत रहने और बिल्कुल भी न घबराने की अपील की है. उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं और लिखा है कि दुनिया भर में ट्रंप के सामने देश को अपमानित करके यह मामूली लोगों पर रेड करवाने में अपनी मर्दानगी समझते हैं. केजरीवाल का साफ आरोप है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर कमजोर पड़ रही है और अपनी भड़ास आम लोगों पर निकाल रही है.

काले धन को लेकर केजरीवाल का तीखा तंज

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने देश के सबसे बड़े मुद्दे यानी काले धन को लेकर भी सरकार और जांच एजेंसी पर ऐसा तंज कसा है जिससे सियासत में तहलका मच गया है. केजरीवाल ने कहा कि अगर वाकई में देश का काला पैसा ढूंढना है, तो वह देश के उन दो सबसे बड़े रसूखदार लोगों के घर पर मिलेगा जो आए दिन करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाकर ढेरों एमएलए (MLA) और एमपी (MP) खरीदते हैं और चुनी हुई सरकारें गिराते हैं. हालांकि, केजरीवाल ने साथ में यह भी जोड़ दिया कि ईडी उन दो रसूखदार लोगों के घर पर कभी भी कोई कार्रवाई नहीं करेगी, क्योंकि ईडी तो खुद उन्हीं के इशारों पर नाचती है और उन्हीं के अंडर काम करती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी पर बोला सीधा हमला

अरविंद केजरीवाल का यह गुस्सा सिर्फ आज की ईडी रेड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे एक दिन पहले ही उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर अमेरिकी हमले में या अमेरिका में मारे गए तीन भारतीय नागरिकों को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए थे. केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि जब हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी अधिकारी रूबियो से बात की, तो उन्होंने तीन भारतीयों की मौत पर खेद जताने के बजाय उल्टा भारत को ही धमकी दे दी.

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि मोदी जी आपके सामने ऐसी क्या मजबूरी है कि आपने पूरी दुनिया के सामने भारत की नाक कटा दी है? उन्होंने सवाल किया कि अगर रूस या चीन का कोई नागरिक मारा जाता तो क्या वे देश चुप बैठते? इसके बाद केजरीवाल ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि तुम हत्यारे हो, यह मत सोचना कि आज हमारे देश का प्रधानमंत्री कमजोर है तो इसका मतलब 135 करोड़ भारतीय भी कमजोर हैं, हम इस पर बिल्कुल भी चुप रहने वाले नहीं हैं.

यहां देखें वीडियो

'लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल में ED पार्टी का दामाद...', अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना!

    follow google news