Delhi CJP Protest: CJP के प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे अरविंद केजरीवाल, तभी उठाकर ले गई पुलिस, देखें VIDEO

न्यूज तक डेस्क

• 04:16 PM • 10 Oct 2026

Arvind Kejriwal detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान सियासी भूचाल आ गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जा रहे 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राजधानी में सुरक्षा और बैरिकेडिंग कड़ी कर दी गई है.

Delhi CJP Protest
Delhi CJP Protest
Google CTA

Arvind Kejriwal detained : दिल्ली में विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक हलचल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दलों के नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.

Read more!

हिरासत में लिए गए अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल जैसे ही अपने घर से जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के लिए निकले, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया. उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, विधायक सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर तनाव का माहौल बन गया और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेता भी डिटेन

राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी हिरासत में ले लिया गया है. शनिवार को ममता बनर्जी को दिल्ली में उनके आवास के बाहर पुलिस ने रोका. पूर्व सांसद साकेत गोखले के अनुसार, ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को भी दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है, जिससे राजनीतिक पारा और अधिक चढ़ गया है.

जंतर-मंतर और बीजेपी मुख्यालय के पास कड़ी सुरक्षा

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बीजेपी मुख्यालय के पास ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापकों अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पहुंचने पर विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया. जंतर-मंतर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर भारी बैरिकेडिंग की गई है और आसमान से ड्रोन के जरिए पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Ajinkya Shinde CJP: कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद जो संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान