कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की बढ़ीं मुश्किलें…असम पुलिस पहुंची उनके घर, CM हिमंता की पत्नी लगाए थे आरोप

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. असम पुलिस की टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है. हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस.

अंशुल सिंह

follow google news

Congress leader Pawan Khera:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. असम पुलिस की एक टीम दिल्ली में उनके आवास पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस टीम में 4 सदस्य मैजूद हैं. असम से आए इन अधिकारियों की सहायता दिल्ली पुलिस कर रही है. बता दें कि हाल ही में पवन खेड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

Read more!

उन्होंने कहा था कि असम के सीएम की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट है. इसके बाद मंगलवार को उनकी पत्नी ने मामले में पवन के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. अब एक दिन बाद ही असम पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित  घर पर दस्तक दी. हालांकि, बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि रविवार को पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनकी सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने रिनकी सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट होने और विदेशों में बड़ी संपत्ति होने का दावा किया था. वहीं इसके तुरंत बाद ही असम के मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. उन्होंने इन आरोपों को गलत, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया था.

सरमा इन आरोपों के जवाब में एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "पवन खेड़ा की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के अंदर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है. जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है, इस तरह के हताश और बेबुनियाद हमले केवल उनके ढहते जनाधार को ही उजागर करते हैं."

मुख्यमंत्री ने पवन खेड़ा के इन आरोपों पर कहा था कि वे और उनकी पत्नी 48 घंटों के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के केस दायर करेंगे. साथ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि खेड़ा को उनके बयानों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा.

पवन खेड़ा ने किस आधार पर किया था दावा?

दरअसल, रविवार को पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दस्तावेज दिखाए थे. इसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी 3 देशों के पासपोर्ट रखने के आराेप लगाए थे. उन्होने कहा था कि ये दस्तावेज उन्हें अपने साथियों से मिले हैं. खेड़ा ने दावा किया था कि रिनकी सरमा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के वैध पासपोर्ट हैं.

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी कुछ प्रॉपर्टीज दुबई में भी हैं. इसके साथ ही अमेरिका के व्योमिंग में उनकी एक कंपनी रजिस्टर्ड है. वहीं खेड़ा ने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि सीएम ने इन संपत्तियों का ज़िक्र सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया था. उन्होंने ये भी पूछा कि क्या रिनकी सरमा के पास भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट है?

खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा के आगामी विधानसभा चुनावों से उनकी अयोग्यता और गिरफ़्तारी और मांग की है. साथ ही कहा कि अगर चुनाव नतीजे उनके पक्ष में नहीं आते तो वे विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में पवन खेड़ा ने पवन खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप कर जांच करने की अपील की. 

यह भी पढ़ें: Charchit Chehra: 'मां को बता दो एक दिन CM बनूंगा'…कॉलेज की वो बात जब रिनकी से हिमंता ने किया था मजाक, जानें वो किस्सा

    follow google news