CJP के अभिजीत दिपके ने वीडियो जारी कर 'कॉकरोचों' से की अपील, बोले- 'त्योहारों में अपने परिवार के साथ बिताएं समय'

न्यूज तक डेस्क

20 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 20 2026 4:17 PM)

Abhijeet Dipke News: CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने वीडियो जारी कर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से दिवाली तक प्रदर्शन नहीं करने और त्योहार परिवार के साथ बिताने की अपील की. उन्होंने जेल में बंद सौरव दास और आशुतोष रांका को अपना भाई और असली लीडर बताते हुए उनके संघर्ष, परिवारों के समर्थन और महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की बात कही.

Abhijeet Dipke Latest News
अभिजीत दिपके ने समर्थकों से की बड़ी अपील
Google CTA

देश भर में इस वक्त कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. बीते दिनों जिस तरह से CJP ने प्रदर्शन किया और फिर उनके कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि CJP आने वाले दिनों में क्या करेगी? इस सवाल के बीच अब CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है. दिपके ने वीडियो में साफ बताया है कि दीवाली तक कोई भी प्रोटेस्ट की योजना नहीं है और त्योहारों में समर्थकों को अपने परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है. इसी दौरान उन्होंने जेल में बंद सौरव दास और आशुतोष रांका का भी जिक्र करते हुए उनके लिए बड़ी बातें बोली और भावुक भी हो गए. विस्तार से जानिए पूरी बात.

Read more!

अभिजीत दिपके ने समर्थकों से की अपील

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी बातें कही है. उन्होंने कैप्शन में समर्थक को कॉकरोच बताते हुए लिखा कि, 'सभी कॉकरोचों के लिए एक संदेश.' इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, 'मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों से आप लोगों ने बहुत कुछ झेला है. तमाम कोशिशों के बावजूद आप लोग डटे रहें और जिस तरह से एक-दूसरे के साथ खड़े रहे वहीं असली भावना है. इन सबके लिए आपका दिल से धन्यवाद.'

उन्होंने आगे कहा कि, 

'पिछले 10-12 दिनों में आंदोलन से जुड़े लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. मैंने देखा कि कई सारे वॉलंटियर्स को सड़कों पर पीटा गया और हिरासत में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हमारे साथ-साथ परिवार वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उनपर भी गहरा असर पड़ा था. इसलिए अब कुछ दिन और त्योहार तक अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताएं. ध्यान रहें की नफरत के खिलाफ लड़ रहे हैं और यह नफरत हमारे अंदर ना आ जाएं.'

सौरव और आशुतोष को लेकर कही ये बातें

इस वीडियो के दौरान उन्होंने सौरव और आशुतोष को लेकर कई बातें बताई और वह भावुक भी हो गए. अभिजीत दिपके ने बताया कि उनकी सौरव और आशुतोष के परिवार से बात हुई है. सौरव दास की मां ने मुझे हिम्मत देते हुए कहा कि बेटा तुम चिंता मत करो, तुम बस सभी टीम को बोलो अपना ध्यान रखें. सौरव एक फाइटर है. दिपके ने आगे कहा कि यहीं सौरव को लेकर लोग मजाक बनाते थे कि प्रोटेस्ट में आने से पहले और प्रोटेस्ट के दौरान कोल्ड कॉफी पीता है, लेकिन वहीं सौरव आज 6 दिन जेल में बंद रहने के बावजूद हंस रहा था.

आशुतोष रांका के परिवार की बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि, आशु के फैमिली में किसी की मृत्यु हो गई है जिस दौरान वह जेल में बंद था. आशु की मां ने फिर भी मेरी हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि, चिंता मत करना जो भी होगा हम देख लेंगे. आशु जो सही है उसके लिए लड़ रह रहा है और उसके साथ मॉम-डैड हमेशा है. 

अभिजीत दिपके ने इस दौरान एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि, 

'भले ही लोगों को मैं लीडर लगता हूं लेकिन असली लीडर सौरव और आशुतोष ही है. उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट के दौरान सौरव और आशु मुझे जो कहते थे मैं वहीं करता था, क्योंकि मुझे पता है कि वो कैसे सोचते और प्लान करते है. आशु और सौरव मेरे भाई है.'

महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की कही बात

अभिजीत दिपके ने वीडियो में आगे कहा कि, ऐसा नहीं है की सौरव और आशु जेल में चले गए तो हम डर जाएंगे, हम डरेंगे नहीं. हम कोई गलत काम थोड़ी ना कर रहे हैं. जिस दिन आशु और सौरव जेल से बाहर आएंगे आप देखना वो हंसते हुए आएंगे और महात्मा गांधी के राह पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि, हमारे इमोशंस हमारी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है. दिपके ने आगे यह भी कहा कि आंदोलन से जुड़े कई ऐसे भी लोग है जिनकी कहानियां सामने नहीं आती, लेकिन उन्होंने ने भी काफी मुश्किलों का सामना किया है.

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत 2 दिन बढ़ी, फिलहाल जेल में रहेंगे