CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास की बढ़ीं मुश्किलें, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

वैशाली

• 05:00 PM • 06 Aug 2026

CJP News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. वहीं दिल्ली में भी इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने शिकायत देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. जानिए पूरा मामला.

CJP FIR News
CJP FIR News
Google CTA

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और शिकायतों का दौर शुरू हो गया है. एक तरफ जहां पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सक्रिय हस्तियों ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूरे मामले की शुरुआत पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से हुई है, जहां सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एडवोकेट रिंकी चैटर्जी सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई है. इस एफआईआर में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरभ दास और पार्टी के अन्य आयोजकों को नामजद किया गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई पॉक्सो अधिनियम की धारा 13, 14 और 15 के साथ-साथ बीएनएस (BNS) की धारा 153 के तहत की है. उन पर आरोप है कि विभिन्न आंदोलनों और प्रदर्शनों के दौरान नियमों को पूरी तरह दरकिनार किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है.

दिल्ली में भी खुला मोर्चा, इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने की गिरफ्तारी की मांग

पश्चिम बंगाल में एफआईआर दर्ज होने के साथ-साथ दिल्ली में भी अभिजीत दीपके के खिलाफ मोर्चा खुल चुका है. मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी से मुलाकात कर एक लिखित शिकायत सौंपी है. फैजान का आरोप है कि महाराष्ट्र के पुणे और औरंगाबाद में सीजेपी समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला किया था. फैजान ने दावा किया है कि उनके पास इस हमले के पुख्ता सबूत मौजूद हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके अपने निजी स्वार्थ के लिए ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस को तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए.

आरोपों पर अभिजीत दीपके की सफाई, बताया 'पब्लिसिटी स्टंट'

इन तमाम गंभीर आरोपों और दर्ज हुई एफआईआर पर सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके का बयान भी सामने आया है. उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों और शिकायतों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है. दीपके का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि उनकी पार्टी का पूरा ध्यान छात्रों के मुद्दों पर केंद्रित है. उन्होंने झारखंड समेत अन्य राज्यों में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों को टेंट और टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं न देना प्रशासन की विफलता है.

यहां देखें वीडियो

CJP का क्या है अगला 'मास्टरप्लान'? महाराष्ट्र में बैठक के बाद खुद अभिजीत दीपके ने कर दिया खुलासा