राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले शख्स को पता ही नहीं था कि वह अब अपने घर-परिवार के पास वापस नहीं लौट पाएगा. 36 साल के शिवम गुप्ता जो कि एक कारोबारी थे, उन्होंने कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी जीने की लड़ाई लड़ी लेकिन मौत जीत गई और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. अब इस मामले में शिवम के पिता ने उनके दोस्त पंकज पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए है, जिससे की इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. आइए विस्तार से जानते हैं इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
छोटा सा झगड़ा लेकिन अंजाम बहुत बड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक शिवम गुप्ता अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहते थे. 2 जनवरी को शाम के वक्त वे अपने एक दोस्त के साथ पार्टी करने के लिए कनॉट प्लेस गए थे. यहीं शिवम की कुछ फूड डिलीवरी करने वाले लड़कों से मामूली कहा-सुनी शुरू हुई. देखते ही देखते इसने विवाद का रूप ले लिया और फिर गुस्साए तीन डिलीवरी बॉय ने शिवम को पीटना शुरू कर दिया. उन लोगों ने शिवम के सिर पर हेलमेट से वार किया, जिससे वह वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया.
पुलिस ने शिवम को अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2-3 जनवरी की रात 1:30 बजे के आसपास PCR कॉल पर सूचना मिली कि सड़क पर युवक बेहोश पड़ा है और वह खून से लथपथ है. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फिर उन्होंने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने शिवम के सिर पर गंभीर चोटें बताई. वहीं शिवम की स्थिति इतनी नाजुक हो चुकी थी की वह कुछ बयान भी नहीं दे पा रहा था.
घरवालों को नहीं थी कोई जानकारी
इधर शिवम के घरवालों को इतने बड़े और गंभीर मामले की कोई जानकारी नहीं थी. शिवम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पार्टी में गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा. साथ ही फोन करने पर भी उससे बात नहीं हो पाई. बताया जा रहा कि पुलिस ने शिवम के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी.
हालात में आया सुधार लेकिन फिर...
शिवम के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने 4 जनवरी को उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अगले दिन यानी 5 जनवरी को उसका ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने परिवार को बताया की अगले 36 से 72 घंटे बेहद अहम हैं. हालांकि कुछ समय के शिवम के हालात में सुधार तो दिखा जिससे की परिवार की उम्मीद जगी, लेकिन 19 जनवरी को वे यह लड़ाई हार गए और उन्होंने दम तोड़ दिया.
पुलिस कर रही कार्रवाई
इस दौरान पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और वारदात के मौके से सारे सबूत इकट्ठा किया, जिसमें की खून से लेकर सीसीटीव फुटेज भी शामिल है. वहीं शुरुआती जांच में BNS की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
शिवम के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं अब इस मामले में शिवम के पिता ने उनके दोस्त पंकज पर गंभीर आरोप लगाए है. उनका कहना है कि शिवम का दोस्त पंकज उसे बुलाकर ले गया था और उन्हें पूरा-पूरा शक है कि पंकज ने ही कोई साजिश रचकर उनके बेटे की हत्या करवा दी है. इसके अलावा उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पंकज को हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए और पंकज से पूछा जाए की पूरा मामला क्या है.
यहां देखें वीडियो
यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली के परिवारों को बड़ी सौगात: होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर, ₹242 करोड़ का फंड मंजूर
ADVERTISEMENT

