DDA Flat Discount Scheme 2026: नरेला में 1, 2 और 3-BHK फ्लैट्स पर मिल रही 25% की छूट, जानिए आवेदन और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया
राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे नौकरीपेशा लोगों और प्रोफेशनल्स के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बेहद शानदार मौका लेकर आया है. डीडीए ने 'कर्मयोगी आवास योजना' की शुरुआत की है, जिसके तहत उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नरेला में स्थित 1,224 रेडी-टू-मूव (Ready to Move) फ्लैट्स पर सीधे 25% की भारी छूट दी जा रही है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका लाभ 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Served) के आधार पर दिया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
कौन-कौन कर सकता है योजना में आवेदन?
डीडीए के नियमानुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है. यह योजना मुख्य रूप से दो श्रेणियों के लिए तैयार की गई है:
सरकारी व अर्द्ध-सरकारी कर्मचारी: केंद्र व राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम (PSU), सरकारी बैंकों, स्थानीय निकायों, सरकारी अस्पतालों और यूनिवर्सिटीज के सेवारत या सेवानिवृत्त नियमित कर्मचारी.
प्रोफेशनल्स: डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), आर्किटेक्ट, इंजीनियर, वैज्ञानिक और शिक्षक आदि.
खास बात यह है कि यदि आपके पास दिल्ली या देश के किसी अन्य शहर में पहले से भी कोई घर या प्रॉपर्टी है, तब भी आप इस योजना के तहत आवेदन करने और एक से अधिक फ्लैट खरीदने के लिए पूरी तरह पात्र हैं.
नरेला में फ्लैट्स की कैटेगरी और बुकिंग अमाउंट
नरेला के सेक्टर A1 से A4 और पॉकेट 11 में कुल तीन अलग-अलग श्रेणियों के रेडी-टू-मूव फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं:
1-BHK फ्लैट्स (ब्लॉक Y): कुल 384 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनका साइज 60 से 61 वर्ग मीटर है. इनकी बुकिंग राशि ₹50,000 रखी गई है.
2-BHK फ्लैट्स (ब्लॉक A, B, C): कुल 432 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी बुकिंग राशि ₹4,00,000 तय की गई है.
3-BHK फ्लैट्स (ब्लॉक Q, R, S): कुल 408 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनका साइज 174 से 184 वर्ग मीटर है. इनकी बुकिंग राशि ₹10,00,000 रखी गई है.
यहा करें रजिस्ट्रेशन :
महत्वपूर्ण तारीखें और भुगतान के नियम
कर्मयोगी आवास योजना के तहत डीडीए के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वहीं, फ्लैट्स की बुकिंग प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है जो 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी. डीडीए द्वारा 'डिमांड सह अलॉटमेंट लेटर' जारी होने के 60 दिनों के भीतर आवेदक को फ्लैट की पूरी बकाया राशि का भुगतान करना होगा. विशेष परिस्थितियों में 10% वार्षिक ब्याज के साथ 30 दिन का ग्रेस पीरियड भी मिल सकता है.
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना में आवेदन करते समय सरकारी कर्मचारियों को अपनी एम्प्लॉई आईडी, पेंशनभोगी पहचान पत्र, लेटेस्ट सैलरी स्लिप या फॉर्म-16 अपलोड करना होगा. वहीं, प्रोफेशनल्स को अपनी डिग्री, काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, लेटेस्ट इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) या एम्प्लॉयमेंट आईडी प्रूफ जमा कराना अनिवार्य होगा. 25% की सीधी छूट के साथ दिल्ली में अपना रेडी-टू-मूव आशियाना पाने का यह बेहतरीन मौका है.
ADVERTISEMENT


