दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 61 साल बाद फिर दौड़ेगी ट्राम, जानिए क्या होगा इसका रूट और कहां होगी पार्किंग

Trackless Tram Delhi: दिल्ली में करीब 61 साल के इंतजार के बाद पुरानी दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर ट्राम दौड़ती हुई नजर आएगी. इंद्रप्रस्थ विकास पुनर्विकसित निगम की बैठक में देश की पहली 'ट्रैकलेस ट्राम' (बिना पटरी वाली ट्राम) के मास्टर प्लान पर चर्चा हुई है, जो चांदनी चौक, लाल किला और जामा मस्जिद जैसे इलाकों को जोड़ेगी.

ADVERTISEMENT

 61 साल बाद दिल्ली में लौटेगी ट्राम!
61 साल बाद दिल्ली में लौटेगी ट्राम!
Google CTA

Delhi Tram Service Chandni Chowk: अगर आप भी दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक, लाल किला, चावड़ी बाजार या जामा मस्जिद घूमना पसंद करते हैं, तो आपके लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी है. लगभग 61 साल के लंबे इंतजार के बाद पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक सड़कों पर एक बार फिर ट्राम दौड़ती हुई नजर आने वाली है. हालांकि, इस बार इसका अवतार बिल्कुल अलग और हाईटेक होगा, क्योंकि दिल्ली में देश की पहली 'ट्रैकलेस ट्राम' (बिना पटरी वाली ट्राम) शुरू करने की तैयारी की जा रही है.