Delhi Aakriti Death Case: राजधानी दिल्ली में शादी के महज तीन महीने बाद एक 28 वर्षीय युवती आकृति, की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है. आकृति की मौत को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच थ्योरी अलग-अलग हैं, जिसने इसे एक पहेली बना दिया है.
ADVERTISEMENT
खुशी के जश्न के कुछ घंटों बाद मौत
आकृति ने मौत से चंद घंटे पहले ही अपने ऑफिस के सहकर्मियों को शादी की खुशी में एक शानदार पार्टी दी थी. परिजनों का कहना है कि जो लड़की अपनी खुशी साझा कर रही हो, वह अचानक ऐसे कदम कैसे उठा सकती है? वहीं, दूसरी ओर पुलिस को आकृति की गूगल सर्च हिस्ट्री से हैरान करने वाले सुराग मिले हैं.
परिजनों के गंभीर आरोप
आकृति के मायके वालों ने उसके पति अरस्तु और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का दावा है कि आकृति के साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती थी और उसे नौकरी छोड़ने के लिए प्रताड़ित किया जाता था. परिजनों का यह भी तर्क है कि जिस स्थान पर आकृति का शव मिला, वहां खून का एक भी धब्बा न होना सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा करता है. साथ ही, घटना के दिन पति द्वारा साकेत मेट्रो स्टेशन पर लेने आने को लेकर भी परिजन सवाल खड़े कर रहे हैं.
पुलिस की जांच और गूगल का राज
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में आकृति बिल्डिंग की ओर अकेली जाती हुई दिखाई दी, जिससे सुसाइड की थ्योरी को बल मिलता है. मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब आकृति की गूगल सर्च हिस्ट्री सामने आई. जांच में पता चला कि आकृति ने शनिवार दोपहर 2:22 बजे सर्च किया था कि "क्या दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है?" साथ ही मई महीने में भी उसने "आसानी से मौत कैसे होगी" जैसे सवाल सर्च किए थे.
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. क्या यह दहेज प्रताड़ना के चलते हुई हत्या है या आकृति किसी गहरे मानसिक अवसाद से जूझ रही थी? पुलिस की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.
यह भी पढ़ें: 2 महीने पहले दिया था बेटी को जन्म, अब बाथरूम में बिजनेसमैन की बीबी का मिला शाव, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप
ADVERTISEMENT


