दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, फरार चल रहे सत्य निकेतन के मालिक हरिराम को पुलिस ने पकड़ा

अरविंद ओझा

07 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 7 2026 3:45 PM)

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को जर्जर इमारत गिरने के हादसे के बाद फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल उर्फ हरीराम गुप्ता को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे दिल्ली लाकर पूछताछ करेगी. जांच में सामने आया है कि उसके नाम पर दिल्ली में कई और इमारतें भी हैं. जानें पूरी डिटेल.

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse Case Update
Google CTA

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. ईस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को जर्जर इमारत के ढहने के बाद बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है और पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया है. फिलहाल उसे दिल्ली लाया जा रहा है और यहां उससे पूछताछ की जाएगी.

Read more!

हादसे के बाद से ही पुलिस हरिराम बंसल की खोज कर रही थी, लेकिन वह लगातार छिप रहा था. हादसे के बाद ही दिल्ली पुलिस की टीम ने उसके पालम विहार स्थित आवास पर दबिश दी थी, लेकिन वो वहां मिला था. पुलिस को शक था कि गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिराम बंसल किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा हुआ है. इसीलिए उसके कई रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर भी छापेमारी की थी. आखिरकार ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद उसे भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है.

शुरुआत में नाम को लेकर था कंफ्यूजन 

दरअसल इमारत गिरने के बाद ही पुलिस की टीम एक्शन में आ गई थी और मालिक को ढूंढने में जुट गई थी. लेकिन शुरुआत में नाम को लेकर काफी कंफ्यूजन हो रहा था क्योंकि कहीं उसका नाम हरिराम बंसल तो कहीं कुछ और लिखा हुआ था. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उसका असली नाम हरीराम गुप्ता है. अब भिवाड़ी से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसे लेकर दिल्ली आ रही है और यहां DSP के मौजूदगी में उससे पूछताछ की जाएगी. इस दौरान पुलिस ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि हादसे के बाद वह वहां से क्यों फरार हुआ? इमारत और पीजी कौन-कौन लोग चला  रहे थे और साथ ही इस पूरे कारोबार में उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे.

कई इमारतों का मालिक है हरिराम

मामले के बाद पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है. बताया जा रहा है कि हरिराम के नाम पर दिल्ली में कई और इमारतें भी है. अब दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है कि क्या इन इमारतों में भी पीजी चलाए जा रहे हैं? और अगर ऐसा है तो क्या उनके पास अनुमति और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम हैं या नहीं?

अब हरिराम को दिल्ली लाने के बाद पूछताछ की जाएगी और साथ ही उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा. इसके बाद उसे अदालत में पेश कर कस्टडी रिमांड की मांग भी की जा सकती है. इस दौरान पुलिस कोर्ट में उसके फरारी की बात भी रखेगी.

अब तक 7 लोगों की गई जान

आपको बता दें कि रविवार 6 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे के करीब दक्षिण दिल्ली इलाके में एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी. इस बिल्डिंग में पीजी चल रहा था, जहां कई छात्र रहते थे. वहीं इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं. इसके अलावा मौके पर अभी भी रेस्क्यू जारी है और मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

'बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थीं...'सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद राहुल खत्री ने सुनाई खौफनाक कहानी, देखें वीडियो