'बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थीं...'सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद राहुल खत्री ने सुनाई खौफनाक कहानी, देखें वीडियो

Satya Niketan PG building accident: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. हादसे के समय आसपास कई लोग मौजूद थे. स्थानीय चश्मदीद राहुल खत्री ने बताया कि बेसमेंट निर्माण और कमजोर पिलर की वजह से यह हादसा हुआ. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

ADVERTISEMENT

 सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम
सत्य निकेतन हादसे के चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम
Google CTA

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई. बिल्डिंग गिरते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.