दिवाली गिफ्ट में मिला iPhone 16! रोहिणी की कंपनी का वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल

वैशाली

• 03:02 PM • 07 Nov 2026

Delhi Company Iphone Diwali Gift: दिवाली के मौके पर अक्सर कंपनियों में मिठाई और बोनस मिलने की चर्चा होती है, लेकिन राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में ब्रांड न्यू iPhone 16 भेंट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दिवाली गिफ्ट में मिला iPhone 16!
दिवाली गिफ्ट में मिला iPhone 16!
Google CTA

Delhi Viral Video Diwali Gift Iphone 16: दिवाली का त्योहार आते ही हर कर्मचारी के मन में बस एक ही सवाल घूमता है कि इस बार कंपनी बोनस या गिफ्ट में क्या देने वाली है. अमूमन लोग सोन पापड़ी के डिब्बे, क्रॉकरी सेट या छोटे-मोटे कैश बोनस की उम्मीद करते हैं, लेकिन सोचिए कि अगर कोई कंपनी दिवाली गिफ्ट में सीधा करीब 70-80 हजार रुपये वाला iPhone 16 थमा दे, तो नजारा कैसा होगा. जी हां, कर्मचारियों के इस सपने को दिल्ली की एक कंपनी ने सच कर दिखाया है. राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके की एक कंपनी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें कर्मचारियों को कंपनी की ओर से ब्रांड न्यू iPhone 16 गिफ्ट किया गया है.

Read more!

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑफिस में सभी कर्मचारियों के लैपटॉप के ऊपर एक-एक ब्रांड न्यू iPhone 16 का बॉक्स रखा हुआ है. गिफ्ट पाकर महिला कर्मचारियों समेत सभी स्टाफ के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर इसकी चर्चा शुरू हो गई और लोग इस कंपनी के काम करने के तरीके और अपने कर्मचारियों को खुश रखने की नीति की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, दिल्ली तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, यह पूरी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और दावों पर आधारित है.

सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड हुआ, यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं आने लगीं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई, क्या आपकी कंपनी में अभी कोई वैकेंसी खाली है?" वहीं दूसरे यूजर ने अपनी जलन जाहिर करते हुए लिखा कि दिवाली के ऐसे वीडियो देखकर तो सोशल मीडिया चलाने का मन ही नहीं करता, क्योंकि दूसरों के ऐसे भारी-भरकम गिफ्ट देखकर बहुत जलन होती है. बहरहाल, जहां एक तरफ ज्यादातर कंपनियां छोटे-मोटे तोहफों से काम चला लेती हैं, वहीं रोहिणी की इस कंपनी के इस कदम ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

यह भी पढ़ें: नौवीं के एग्जाम में आए अच्छे नंबर तो पिता ने गिफ्ट की 2.30 करोड़ की BMW, कभी मुंबई में करते थे लाइटमैन का काम