दिल्ली के बाल सुधार गृह में 17 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या, पता चली चौंकाने वाली वजह

Delhi Crime News: दिल्ली के मजनू का टिला स्थित बाल सुधार गृह में 17 साल के करण की मौत हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली बाल सुधार गृह में किशोर की हत्या का दृश्य
तस्वीर-AI

न्यूज तक

follow google news

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाल सुधार गृह में कुछ ऐसा हुआ जिससे की वहां सनसनी फैल गई. यहां एक किशोर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई जांच जारी है. पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ-साथ हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं.

Read more!

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा दिल्ली के मजनू का टिला स्थित बाल सुधार गृह का है. यहां एक मामूली विवाद से शुरू हुई लड़ाई अचानक हिंसा में बदल गई जिससे एक किशोर की जान चली गई. मृतक की पहचान 17 साल के करण के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक बाल सुधार गृह के बाथरूम में नहाने को लेकर दो किशोर लड़कों के बीच बहस हुई.

जब बहस बढ़ी तब एक तीसरा किशोर बीच-बचाव करने आया लेकिन मामला और बिगड़ते ही चला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बीच-बचाव करने आए किशोर ने मृतक(करण)पर अचानक हमला किया और बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया.

डॉक्टरों ने बताई ये बात

सामने आई जानकारी के हिसाब से करण को लगातार मुक्कों और लात-घूसों से पीटा गया, जिस वजह से उसकी हालात और गंभीर हो गई. बाल सुधार गृह के कर्मचारियों ने करण की स्थिति देख उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने लिया एक्शन

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि हो सकेगी. पुलिस बाल सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल ताकि पूरे मामले को आसानी से समझा जा सकें.

यह खबर भी पढ़ें: NEET 2025 Result: दिल्ली की बेटी अविका अग्रवाल ने AIR 5 लाकर रचा इतिहास, छात्रों को बताई अपनी टॉपर बनने की स्ट्रैटेजी!

    follow google news