'थोड़ी तो शर्म करो... बच्चे भी यहां हैं', राजधानी दिल्ली में पार्क में लड़का-लड़की की 'अश्लीलता' पर भड़की महिला, वीडियो वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 19 स्थित एक सार्वजनिक पार्क में प्रेमी जोड़े की कथित आपत्तिजनक हरकत पर एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत आजादी के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है. जानिए वायरल वीडियो की पूरी कहानी.

Delhi Viral Video
Delhi Viral Video

विजय नेगी

follow google news

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा और शालीनता को लेकर एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है. द्वारका सेक्टर 19 के एक पब्लिक पार्क में एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख वहां मौजूद एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा. महिला ने न केवल उन्हें बीच पार्क में टोका, बल्कि उन्हें वहां से जाने के लिए भी मजबूर कर दिया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Read more!

पब्लिक पार्क में 'अश्लीलता' देख भड़कीं आंटी

यह घटना द्वारका सेक्टर 19 के एक पार्क की है, जहां बच्चे और परिवार के लोग टहलने आते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की बच्चों के झूलों के पास एक कोने में ऐसी स्थिति में बैठे थे जो सार्वजनिक रूप से असहज करने वाली थी. वहां से गुजर रही एक महिला की नजर जब उन पर पड़ी, तो उन्होंने चुप्पी साधने के बजाय उन्हें टोकना सही समझा. महिला ने गुस्से में कहा, 'छोटे-छोटे बच्चे और फैमिली वाले दिख रहे हैं तुम लोगों को? क्या कर रहे हो तुम लोग यहां?'

'हमें पार्क आने में शर्म महसूस होती है'

महिला का गुस्सा सिर्फ उस जोड़े तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सार्वजनिक पार्कों की गिरती गरिमा पर भी सवाल उठाए. महिला ने वीडियो में कहा कि जब वे अपने बच्चों के साथ पार्क में आते हैं, तो ऐसी हरकतों को देखकर उन्हें खुद शर्म महसूस होती है. उन्होंने उस जोड़े से कड़े लहजे में कहा कि अगर उन्हें ऐसी हरकतें करनी हैं तो वे किसी और रास्ते या एकांत जगह का चुनाव करें, लेकिन पब्लिक पार्क की मर्यादा को ठेस न पहुंचाएं. महिला के टोकने के बाद वह जोड़ा वहां से उठकर चला गया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस- 'पर्सनल स्पेस या पब्लिक न्यूसेंस?'

इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि पार्क में हर उम्र के लोग, विशेषकर बच्चे आते हैं, इसलिए वहां शालीनता बनाए रखना जरूरी है. वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत आजादी का मामला बता रहे हैं. हालांकि, वीडियो में दिख रही महिला की हिम्मत की कई लोग तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने समाज में दिख रही गलत बात के खिलाफ आवाज उठाई.

क्या सार्वजनिक पार्कों की मर्यादा खत्म हो रही है?

यह वीडियो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या दिल्ली के पब्लिक पार्क अब परिवारों और बच्चों के घूमने लायक नहीं रहे? रिपोर्ट के अनुसार, युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि हर जगह की अपनी एक गरिमा होती है और सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों की असुविधा का कारण बनना सही नहीं है. दिल्ली के पार्कों में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर लगाम कैसे कसी जाए, यह प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक चुनौती बनी हुई है.

यहां देखें वीडियो

दिल्ली के रूपनगर में बड़ा हादसा, लोहे का पुराना पुल गिरने से एक महिला की मौत; प्रशासन पर उठ रहे सवाल

    follow google news