राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर राजधानी के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने चुनाव के घोषणापत्र में जो वादे किए थे अब उसे हकीकत में बदल दिया है. दिल्ली कैबिनेट ने त्योहार से ठीक पहले गरीबों को होली और दीवाली के खास मौके पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने वाली एजेंडे पर मुहर लगा दी है. यानी होली-दीवाली के मौके पर अब गरीबों को गैस सिलेंडर की कोई टेंशन नहीं होगी और वह खुशी-खुशी परिवार के साथ त्योहार मना पाएंगे. इस फैसले से दिल्ली वासियों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा रही है.
ADVERTISEMENT
242 करोड़ के फंड को मंजूरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए राशन कार्ड धारकों के लिए 242 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान किया गया मुफ्त सिलेंडर का वादा इसी होली से लागू हो जाएगा, जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.
DBT के माध्यम से खाते में आएगी सब्सिडी
योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार Direct Benefit Transfer (DBT) का सहारा लेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, लाभार्थियों को सिलेंडर के लिए 853 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. इस कदम से बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह खत्म हो जाएगी और पैसा सीधे जनता तक पहुंचेगा.
PNG उपभोक्ताओं को भी बराबर लाभ
सरकार ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए केवल LPG ही नहीं, बल्कि पाइपलाइन (PNG) का उपयोग करने वाले परिवारों को भी इसमें शामिल किया है. शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवार, जिनके घरों में गैस पाइपलाइन है, उन्हें भी सिलेंडर की तय कीमत यानी 853 रुपये के बराबर वित्तीय सहायता दी जाएगी.
मेनिफेस्टो का वादा पूरा, सरकार का भरोसा मजबूत
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा किए गए प्रमुख वादों में से एक 'मुफ्त सिलेंडर' की घोषणा अब धरातल पर उतर गई है. सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर इसे लागू कर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार अपने घोषणापत्र के हर वादे को इसी तरह चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी.
यह खबर भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में बिजली हो सकती है महंगी? DERC में बदलाव के बीच तैयार हो रहा टैरिफ प्लान
ADVERTISEMENT

