दिल्ली की महिलाओं को होली का बड़ा तोहफा! फ्री मिलेगा गैस सिलेंडर, सीधे खाते में आएंगे 853 रुपए; जानें किसे मिलेगा लाभ?

दिल्ली में होली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर! रेखा गुप्ता सरकार लाभार्थियों के खाते में भेजेगी 853 रुपए. जानें राशन कार्ड धारकों के लिए क्या हैं शर्तें और कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ.

NewsTak
दिल्ली सरकार देने जा रही फ्री गैस सिलेंडर.

विजय नेगी

follow google news

राजधानी दिल्ली में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए इस बार की होली बेहद खास होने वाली है. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने चुनावी वादे को अमली जामा पहनाते हुए महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है. महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर की कीमतों से जूझ रही जनता के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है. 

Read more!

सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा 

सरकार की यह योजना थोड़ी अलग और आधुनिक है. सरकार आपके घर सिलेंडर नहीं भिजवाएगी, बल्कि सिलेंडर की कीमत के 853 रुपए सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे. यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा. खास बात यह है कि जिनके घर पीएनजी (PNG) पाइपलाइन लगी है, उन्हें भी सरकार 853 रुपए की यह आर्थिक मदद देगी.

किसे मिलेगा इस योजना का लाभ? 

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं- 
  • राशन कार्ड धारक: दिल्ली के करीब 17.5 लाख वैध राशन कार्ड धारकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.
  • आधार लिंक अनिवार्य: लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना बेहद जरूरी है ताकि पैसे ट्रांसफर करने में कोई समस्या न हो.
  • किन्हें नहीं मिलेगा लाभ: यदि आप इनकम टैक्स भरते हैं, सरकारी कर्मचारी हैं या रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं, तो आप इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे. 

सरकार पर 242 करोड़ रुपए का बोझ 

इस होली मिलन उपहार योजना के लिए सरकार ने करीब 242 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था, जिसे अब हकीकत में बदला जा रहा है. 

दिल्ली में हेरिटेज साइट्स पर चलेगा MCD का बुलडोजर! हाईकोर्ट के आदेश के बाद 85 ऐतिहासिक स्थलों के सर्वे की तैयारी
 

    follow google news