दिल्ली की रेखा सरकार का ASHA वर्कर्स को बड़ा तोहफा, मासिक इंसेंटिव हुआ दोगुना

सुशांत मेहरा

15 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 15 2026 7:01 PM)

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कैबिनेट बैठक में ASHA वर्कर्स को बड़ा तोहफा दिया है. ASHA कार्यकर्ताओं का मासिक इंसेंटिव दोगुना कर दिया गया है. जानिए इस फैसले से कितनी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को फायदा मिलेगा ? 

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
Google CTA

Rekha Gupta Cabinet: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर काम करने वाली आशा (ASHA) कार्यकर्ताओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली कैबिनेट की बैठक में ASHA वर्कर्स के मासिक प्रोत्साहन राशि (Monthly Incentive) को सीधे दोगुना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. 

Read more!

3,000 से बढ़कर 6,000 हुआ मानदेय 

कैबिनेट बैठक में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब दिल्ली की ASHA वर्कर्स को हर महीने 3,000 रुपए की जगह 6,000 रुपए प्रति माह देने का फैसला किया गया है.  मासिक इंसेंटिव में 100 फीसदी की यह वृद्धि दिल्ली की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है, जो लंबे समय से अपने मानदेय को बढ़ाने की मांग कर रही थीं. 

6,725 ASHA वर्कर्स को मिलेगा सीधा लाभ 

सरकार के इस फैसले से राजधानी दिल्ली में कार्यरत लगभग 6,725 ASHA वर्कर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा. 

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण अभियानों को संचालित करने और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में इन कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है. सरकार के इस कदम से उनका मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार आएगा. 

Delhi-Noida Connectivity: मयूर विहार में बनेगा नया अंडरपास, दिल्ली-नोएडा सफर होगा आसान, जानें एंट्री-एग्जिट प्लान