'मुझे बहुत शर्म आ रही है, बेहद शर्मिंदा हूं...'दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक हादसे में नाबालिग ड्राइवर के पिता ने मांगी माफी, कही ये बात

न्यूज तक डेस्क

18 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 18 2026 10:44 AM)

दिल्ली में 3 फरवरी के हिट एंड रन में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के बाद मामला गरमा गया है. हादसे के बाद अब आरोपी नाबालिग ड्राइवर के पिता ने घटना को लेकर शर्मिंदगी जताई है. वहीं पीड़ित पक्ष ने रील बनाने और स्टंट का गंभीर आरोप लगाया है.

Delhi hit and run case
Delhi hit and run case
Google CTA

Delhi hit and run case: दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुए हिट एंड रन केस में 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी. घटना के दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी थी. आरोपी  है कि इस कार को एक नाबालिग चला रहा था. अब इस हादसे में आरोपी के पिता का बयान सामने आया है. आराेपी के पिता ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि 'मुझे बहुत शर्म आ रही है.' मैं अपने बेटे की इस हरकत से बेहद शर्मिंदा हूं. आरोपी के पित के अनुसार घटना के बाद से  उनका परिवार गहरे सदमे में है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने जो किया उसके लिए वो साहिल के परिवार से जिंदगी भर माफी मांगते रहेंगे.

Read more!

हादसे के वक्त कहां थे पिता?

पिता ने बताया  घटना के समय वे गोरखपुर में हुए थे. उनका कहना है कि 'बेटे ने नादानी में कार की चाबी ले ली होगी.' उन्होंने कहा, 'अगर मैं दिल्ली में होता तो शायद यह घटना नहीं होती. उसकी मां घर पर थीं, उसने नादानी में गलत व्यवहार किया. जब मैं घर पर रहता हूं तो सख्त माहौल रखता हूं.'

मौके से नहीं भागा आरोपी

पिता ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि हादसे के बाद वह मौके से फरार नहीं हुआ था. उसने घायलों की मदद की. उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलने पर शहर से बाहर होने के बाद भी उन्होंने तुरंत परिवार को घायलों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा.

पुराने चालान पर दी सफाई

पिता से जब उनकी स्कॉर्पियो पर पहले से मौजूद कई चालानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका कमर्शियल बिजनेस है. गाड़ियां अक्सर उनके ड्राइवर चलाते हैं. इसकी वजह से वह चालान कटे थे. वहीं आरोपी को आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया था. यहां से उसे बोर्ड परीक्षा देने के लिए फिलहाल अंतरिम राहत मिली है.

पीड़ित मां का गंभीर आरोप

उधर दूसरी तरफ मृतक साहिल की मां इन्ना माकन ने हादसे को लेकर कुछ और ही दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नाबालिग घटना वाले दिन आरोपी अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बनाने निकला था. वीडियो में गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज दिख रही है. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी गलत लेन में बस के सामने स्टंट कर रहा था इसकी वजह से साहिल की जान चली गई.

क्या था मामला?

बता दें कि ये हादसा 3 फरवरी को दिल्ली के द्वारका इलाके में हुआ था. जानकारी के अनुसार इस दिन साहिल अपने बाइक से ऑफिस के लिए निकला था. इस बीच दूसरी लेन से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी थी. इस हादसे में  बाइक चलाने वाला साहिल बुरी तरह घायल हो गया था. दावा किया जा रहा है कि ये हादसा ड्राइवर ने स्टंट के चक्कर में हुआ.

यह भी पढ़ें: द्वारका एक्सीडेंट मामले में चश्मदीद ने बताई ड्राइवर बदलने वाला खेल...तो इधर साहिल के मां ने वीडियो बनाकर मांगा इंसाफ