द्वारका एक्सीडेंट मामले में चश्मदीद ने बताई ड्राइवर बदलने वाला खेल...तो इधर साहिल के मां ने वीडियो बनाकर मांगा इंसाफ

Dwarka accident case: दिल्ली के द्वारका में रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है, जबकि चश्मदीद ने ड्राइवर बदलने की कोशिश का दावा किया है और मृतक की मां ने वीडियो जारी कर इंसाफ की मांग की है. जानिए द्वारका एक्सीडेंट केस की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Dwarka accident case
Dwarka accident case
Google CTA

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए आज कल कई लोग अजब-गजब तरीके के रील बना रहे है. कई तो ऐसे-ऐसे स्टंट करते है जिसे देखकर आप भी डर सकते हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के द्वाराका से भी एक मामला सामने आया है. यहां आरोप है कि 'स्पीड फन रील' बनाने के चक्कर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 23 साल के साहिल धनेशरा की जान ले ली. आरोपी ड्राइवर नाबालिग है और वह अपनी बहन के साथ रील बना रहा था, तभी यह हादसा हुआ. अब इस मामले में मृतक साहिल की मां का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह लोगों से इंसाफ की गुहार लगा रही है. वहीं अब चश्मदीद का बयान भी सामने आया है जिसमें वह हादसे की आंखों-देखी बता रहा है. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी.