Kailash Hills Murder Case: पकड़ा गया IRS की बेटी के कत्ल का आरोपी राहुल, CCTV फुटेज आया सामने, पता चली ये कहानी

IRS daughter murder: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा. आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार. CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग, जानिए वारदात की पूरी कहानी.

NewsTak
सीसीटीवी में आरोपी पीले रंग के टीशर्ट और काले बैग के साथ नजर आया.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके के अमर कॉलोनी में हुई 22 साल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है. आरोपी यहां एक होटल में रुका था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची. आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना इलाके का रहने वाला राहुल मीणा है. 

Read more!

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी में वरिष्ठ आयकर अधिकारी का घर है. बुधवार तड़के पति-पत्नी जिम गए हुए थे. लौटे तो अपनी 22 साल की बेटी को मृत अवस्था में पाया. घर में सामान बिखरा था. बेटी का शव पड़ा था. शायद बेटी ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था. घटना सुबह करीब 6 के आसपास हुई थी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम ने नमूने इकट्‌ठे किए और पुलिस जांच में जुट गई. 

घर के पास लगे सीसीटीवी से मिला पहला क्लू 

घर के पास लगे सीसीटीवी में पुराना नौकर राहुल मीणा पीला टी-शर्ट पहने दिखा. शक गहराया कि हो न हो इसी ने वारदात को अंजाम दिया होगा क्योंकि राहुल को पता था कि घर की चाबी कहां रखी होती है. उसे ये भी पता था कि IRS अधिकारी और घर के बाकी लोगों का रूटीन क्या है. कहानी में एक और एंगल ये भी आया कि राहुल को करीब डेढ़ महीने पहले काम से हटाया गया था क्योंकि वो रोजमर्रा के सामानों को लेकर वित्तीय झोल कर रहा था. 

पुलिस ने और सीसीटीवी खंगाले तो दिखा आरोपी 

इधर पुलिस ने और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी राहुल मीणा घर से बाहर की तरफ मेन गेट की ओर जाते दिखा. पुलिस ने उसके घर अलवर में दबिश दी. वहां उसका कोई पता नहीं चला. हालांकि मामले में एक और एंगल सामने आया. अलवर पुलिस ने बताया कि जब दिल्ली पुलिस मर्डर के आरोप में राहुल को ढूंढते आई है. अलवर पुलिस के मुताबिक राहुल मीणा ने मंगलवार को यानी हत्याकांड से एक दिन पहले एक अलवर में एक महिला से छेड़छाड़ की थी जिस मामले में महिला का मेडिकल कराकर एआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को अलवर पुलिस की भी तलाश है. 

पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ा तो आरोपी द्वारका में मिला 

इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के बल पर जांच शुरू कर तो आरोपी का क्लू दिल्ली के द्वारका इलाके में मिला. यहां आरोपी एक होटल में रुका था. पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. 

रेप-मर्डर और लूटपाट का एंगल 

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का आदी है. वो कर्ज में था और उसे पैसों की जरूरत थी. उसने न केवल युवती की हत्या की है बल्कि लूटपाट भी किया है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी घर में घुसने के बाद युवती को काबू में करने के लिए किसी चीज से सिर पर वार किया था. इसके बाद उसने युवती का रेप किया. फिर मोबाइल चार्जर के वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने घर में लूटपाट भी की और फरार हो गया. 

सीसीटीवी में आरोपी एक काले रंग का पीट्‌ठू बैग लेकर जाते दिख रहा है. पुलिस आरोपी की तलाशी लेने के साथ ही पूछताछ कर रही है. मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

दक्षिणी रेंज के जॉइंट CP विजय कुमार ने दिल्ली में हुई हत्या के मामले पर बताया-  'सुबह 8:15 बजे हमें इस घटना के बारे में जानकारी मिली. यह कॉल पीड़िता के माता-पिता ने की थी. दंपति जिम गए थे. जब वे करीब 8 बजे लौटे तो उन्हें अपने घर के अंदर अपनी बेटी का शव मिला. शुरुआती जांच के बाद हमें CCTV फुटेज मिली. हमें चश्मदीदों से भी सबूत मिले हैं. आरोपी करीब 6:20 बजे घर में घुसा और फिर करीब 7:30 बजे बाहर निकला.'

आरोपी को पकड़ने के लिए बनीं 15 टीमें

विजय कुमार ने आगे कहा- 'आरोपी को पकड़ने के लिए हमने 15 टीमें बनाई. हमें आरोपी के खिलाफ बहुत पुख्ता सबूत मिले हैं. आरोपी को एक अस्पताल के रेफरेंस पर घरेलू सहायक के तौर पर रखा गया था. कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया था, क्योंकि उसे ऑनलाइन सट्टा लगाने की लत थी. आरोपी आस-पड़ोस के घरों में काम करने वाले स्टाफ से भी उधार लेता था और इसी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.'

हत्या करने के बाद आरोपी ने घर में ही बदले कपड़े 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्याकांडके बाद आरोपी ने घर में ही कपड़े बदले और अपने कपड़ों को वहीं छोड़ दिया. आरोपी ने अलमारी खंगाली और 2.5 लाख रुपए चुरा लिए. आरोपी ने पीड़ित के साथ यौन उत्पीड़न भी किया. 

आरोपी ने अकेले था या कोई और साथ था? 

जब दक्षिणी रेंज के जॉइंट CP विजय कुमार से ये सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक आरोपी ने यह पूरा अपराध अकेले ही किया है. 

इनपुट: अंशुल सिंह, अरविंद ओझा

दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या, UPSC की तैयारी कर रही थी मृतका के साथ रेप की आशंका के बीच आया बड़ा अपडेट

'नौकर को पता था, चाबी कहां रहती है'...मर्डर से पहले आरोपी का एक और कांड सामने आया, IRS अफसर की बेटी की हत्या मामले में कई खुलासे
 

    follow google news