Delhi Malviya Nagar Case: दिल्ली के मालवीय में नॉर्थ-ईस्ट कुछ महिलाएं पर नश्लीय टिप्पणी का मामला सामने आया है. मामला 20 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे का है. यहां एक फ्लैट की चौथी मंजिल पर कुछ नॉर्थ-ईस्ट कुछ महिलाएं किराए पर रहती हैं. गर्मी की शुरुआत हाेने के कारण उन्होंने अपने फ्लैट पर एसी लगवाने वाले मैकेनिक को बुलाया. इस बीच ड्रिलिंग के दौरान दीवार से कुछ मलबा और धूल नीचे की मंजिल पर गिर गई. नीचे रहने वाले पड़ोसी हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन ने इसे लेकर आपत्ति जताई. देखते ही देखते ये मामले बढ़ गया और बात पुलिस तक पहुंच गई.
ADVERTISEMENT
वायरल वीडियो में सुनाई दिए आपत्तिजनक शब्द
अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर आरोपी महिला पूर्वोत्तर की इन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणियां करती हुई सुनाई दे रही हैं. वीडियो में वो महिलाओं को 'मोमो. 500 में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली.' कहते हुए संबोधित कर रही है. विवाद के दौरान वहां पुलिसकर्मी मौजूद दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे.
पुलिस ने दर्ज की गंभीर धाराओं में एफआईआर
मामले में अब मालवीय नगर थाने में आरोपी हर्ष सिंह और रूबी जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79, 351(2), 3(5) और 196 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि हालांकि किसी को शारीरिक चोट नहीं पहुंची है, लेकिन मेंटल हैरेसमेंट की शिकायत बेहद गंभीर है.
विवाद के बाद फ्लैट खाली करने का फरमान
एक ओर जहां महिलाएं पहले से ही डरी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. घटना के तुरंत बाद बिल्डिंग के ब्रोकर ने महिलाओं को दो महीने के अंदर फ्लैट खाली करने को कहा दिया. ब्रोकर ने इसके पीछे की वहज बिल्डिंग में में हाेने वाले रिपेयर वर्क को बताया. अब इस अचानक आए फरमान ने महिलाओं की सुरक्षा और रहने के ठिकाने को लेकर उनकी चिंता को और अधिक बढ़ा दिया है.
मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने उठाई आवाज
इस घटना पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए.' वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून के मुताबिक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके.
की जाएगी कड़ी कार्रवाई- डीसीपी
दक्षिण डीसीपी ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस थाने में हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रुबी जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामला कथित नस्लीय दुर्व्यवहार और आपराधिक धमकी से जुड़ा है. दोनों आरोपी मालवीय नगर के रहने वाले हैं. डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. दोषियों पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले में सभी पक्षों से संपर्क कर सच का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें: JNU में आधी रात बवाल, प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, JNUSU और ABVP ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
ADVERTISEMENT

