दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जूते-चप्पल की फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां

अरविंद ओझा

14 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 14 2026 4:19 PM)

Delhi Mangolpuri Factory Fire News: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में जूते-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि दमकल विभाग की करीब 16 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा. दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई है. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Google CTA

Delhi Mangolpuri Factory Fire News: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में इसकी लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया.

Read more!

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के A-76 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग बुझाने के लिए करीब 16 दमकल गाड़ियों को लगाया गया है.

फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन भी किया जा रहा है. मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान भी तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

सामने आया आग का वीडियो

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दमकलकर्मी फैक्ट्री में लगी आग पर पानी की बौछार करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, आग से उठता काले धुएं का घना गुबार भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण से हालात बेकाबू, आनंद विहार, नरेला और आईटीओ में हवा सबसे ज्यादा जहरीली, जानें कब मिलेगी राहत?