दिल्ली मेट्रो में अब बंदरों का 'स्वैग', चलती ट्रेन में लड़की की गोद में बैठकर किया कुछ ऐसा कि उड़ गए होश! वीडियो वायरल

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में एक बंदर के घुसने और चलती ट्रेन में एक लड़की की गोद में बैठकर उसे किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस अजीबोगरीब घटना को देखकर कुछ यात्री हंस पड़े, जबकि कई लोग डर गए. वीडियो के बाद दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

Delhi Metro Viral Video
Delhi Metro Viral Video

वैशाली

follow google news

दिल्ली मेट्रो अक्सर अपने अजीबोगरीब वीडियो, रीलबाजों और कपल्स की हरकतों को लेकर चर्चा में बनी रहती है. लोग अक्सर कहते हैं कि दिल्ली मेट्रो की हवाओं में प्यार तैरता है. लेकिन इस बार मेट्रो कोच के भीतर जो कुछ भी देखने को मिला है, उसे देखकर हर कोई हैरान और दंग रह गया है. इस बार किसी लड़के या आम कपल ने नहीं, बल्कि दिल्ली मेट्रो में घुसे एक बंदर ने ऐसी 'रोमांटिक' हरकत कर दी कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. चलती मेट्रो में एक बंदर ने लड़की के साथ जो किया, उसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

Read more!

पूरी दबंगई के साथ मेट्रो कोच में घुसा बंदर!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बंदर पूरी दबंगई और स्वैग के साथ दिल्ली मेट्रो के कोच में दाखिल हो जाता है. शुरुआत में जब बंदर डिब्बे के अंदर आया, तो वहां सफर कर रहे यात्रियों को लगा कि यह शायद थोड़ी देर इधर-उधर घूमेगा और अगले स्टेशन के आते ही खुद-ब-खुद उतर जाएगा. लेकिन इस बंदर के इरादे कुछ और ही थे. मेट्रो कोच की सैर करते-करते अचानक बंदर की नजर वहां बैठी एक लड़की पर जाकर टिक गई और वह सीधे उस लड़की के पास पहुंच गया.

लड़की की गोद में बैठ किया सरेआम किस!

मेट्रो कोच के अंदर देखते ही देखते यह बंदर सीधे जाकर उस लड़की की गोद में बैठ गया. अचानक एक जंगली बंदर को अपने इतने करीब पाकर लड़की पूरी तरह से घबरा गई और उसके होश उड़ गए. लड़की ने डर के मारे बंदर को खुद से दूर हटाने की कोशिश भी की, लेकिन बंदर हटने का नाम नहीं ले रहा था. वह दूर जाने के बजाय लड़की के और भी करीब आ गया. इसके बाद बंदर ने आव देखा न ताव और सीधे लड़की को किस (Kiss) कर लिया. बंदर की इस बेहद अप्रत्याशित और रोमांटिक हरकत को देखकर मेट्रो में मौजूद यात्री पूरी तरह सन्न रह गए.

यात्रियों की छूटी हंसी, कुछ डर कर भागे

बंदर की इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर मेट्रो डिब्बे में बैठे कुछ लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाए और ठहाके लगाने लगे. वहीं, कुछ यात्री तुरंत अपने मोबाइल निकालकर इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने में जुट गए. हालांकि, मेट्रो में मौजूद सभी लोग इस माहौल का मजा नहीं ले रहे थे. एक जंगली जानवर को इस तरह कोच में खुला घूमता देख कई यात्री डर के मारे अपनी सीटें छोड़कर दूसरे डिब्बों की तरफ भागते हुए भी नजर आए.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आई बाढ़

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स X पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसके बाद से इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. वीडियो पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'यह बंदर दिल्ली मेट्रो का रोमांटिक यात्री है'. वहीं, दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए टिप्पणी की कि 'यह बंदर तो बिना किसी डर के खुलेआम प्यार कर रहा है'. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि 'दिल्ली में बंदर भी वही सीख रहे हैं, जो मेट्रो में रोज देखते हैं'.

मेट्रो की सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल

भले ही सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं, लेकिन इस घटना ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. कई लोगों का मानना है कि एक जंगली जानवर का इस तरह सुरक्षित मेट्रो परिसर और फिर चलती ट्रेन के कोच के भीतर तक पहुंच जाना सुरक्षा में एक बेहद गंभीर लापरवाही है. इससे किसी भी यात्री की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। फिलहाल, दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों के बाद अब बंदरों का यह नया वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

यहां देखें वीडियो

'क्या करेगा तू...?' दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में लड़की और लड़कों के बीच तीखी बहस, सरेआम गाली-गलौज का वीडियो वायरल!

    follow google news