Delhi Viral News: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर खूब चले लात-घूंसे... वीडियो वायरल!

वैशाली

• 03:51 PM • 24 Sep 2026

दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर दो युवकों के बीच हुई हिंसक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के वक्त लोग बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने वीडियो बनाते रहे, जिससे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Delhi Viral News
Delhi Viral News
Google CTA

दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो अपने सुगम सफर के साथ-साथ अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है. मेट्रो के डिब्बों, प्लेटफॉर्म और स्टेशनों से रील बनाने वालों, डांस करने वालों और कपल्स के वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन इस बार मामला किसी डांस या रील का नहीं, बल्कि दो युवकों के बीच हुई हाथापाई का है. दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (Chandni Chowk Metro Station) से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक आपस में जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

Read more!

कॉनकोर्स एरिया में हुई भिड़ंत

वायरल वीडियो चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए.

मूकदर्शक बने रहे लोग, बनाते रहे वीडियो

हैरानी की बात यह रही कि स्टेशन पर मौजूद लोग इस मारपीट के दौरान सिर्फ तमाशबीन बने रहे. किसी भी यात्री ने आगे आकर बीच-बचाव करने या लड़ाई रुकवाने की कोशिश नहीं की. इसके बजाय, कई लोग अपने मोबाइल कैमरों से इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करते दिखे, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग जहां इसे दिल्ली मेट्रो के रोजमर्रा के 'एंटरटेनमेंट' से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने मेट्रो स्टेशन परिसर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. लोगों का कहना है कि व्यस्ततम मेट्रो स्टेशनों पर इस तरह की घटनाएं दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता पर सवाल उठाती हैं. यूजर्स ने मांग की है कि DMRC ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे.

ये भी पढ़ें: एमपी के आशीष उषा अग्रवाल बने BJP के नए राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, 37 दिन में बड़ा प्रमोशन