दिल्ली मेट्रो, जो अपनी सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए जानी जाती है, वहां से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर मौजूद मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच सरेआम लात-घूंसे चले, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है.
ADVERTISEMENT
रील बनाने पर हुआ विवाद
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस पूरे बवाल की जड़ एक वीडियो थी. एक यात्री मेट्रो परिसर के अंदर वीडियो बना रहा था, जिस पर वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने आपत्ति जताई. मेट्रो के नियमों के मुताबिक, परिसर में बिना अनुमति वीडियो शूट करना या रील बनाना प्रतिबंधित है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.
लहूलुहान यात्री और सहमे बच्चे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक दिखाई दे रहा है जिसका सिर बुरी तरह फटा हुआ है और उसके कपड़े खून से लथपथ हैं. वह युवक दूसरे पक्ष पर हमलावर है, जबकि वहां मौजूद महिलाएं चीख रही हैं और बच्चे बुरी तरह डरे हुए हैं. मेट्रो स्टाफ इस दंगल को रोकने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन स्थिति बेकाबू हो गई थी. प्लेटफॉर्म पर चारों तरफ खून के निशान बिखर गए, जिसे देखकर अन्य यात्री सहम गए.
सुरक्षा और व्यवहार पर उठे सवाल
इस घटना ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और स्टाफ के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि रील बनाना प्रतिबंधित है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या एक गार्ड और यात्री के बीच का विवाद इस स्तर तक पहुंचना चाहिए कि खून बहने लगे? घटना के बाद मेट्रो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिंसा की शुरुआत किसने की थी.
दो गुटों में बंटे सोशल मीडिया यूजर्स
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. यूजर्स का एक गुट मेट्रो गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है और इसे सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी बता रहा है. वहीं, दूसरा गुट नियमों का उल्लंघन करने वाले और वीडियो बनाने वाले यात्री पर कार्रवाई की वकालत कर रहा है. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रियों और स्टाफ के बीच का धैर्य अब जवाब दे रहा है और छोटी-छोटी बातें हिंसक रूप ले रही हैं.
यहां देखें वीडियो
Delhi Metro Viral Video: राजीव चौक पर जेबकतरी रंगे हाथों पकड़ी गई, यात्री ने भागते वक्त दबोचा और फिर
ADVERTISEMENT


