Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. बीते सोमवार हुई बारिश से मंगलवार को भी राजधानी और उसके आसपास का मौसम सुहावना बना रहा. हालांकि, मंगलवार को भी कई इलाको में हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. इस बीच अब मौसम विभाग दैनिक मौसम रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, 12 अगस्त को भी कई इलाके में बारिश के होने की बात कही गई है. IMD के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, सीधी, रांची और दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में मौसमी गतिविधियां जारी हैं.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 12 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
माैसम विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त को दिल्ली में पर बादल छाए रहेंगे. हालांकि, दोपहर से शाम के बीच दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान हवाएं मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्वी दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जो शाम के समय बढ़कर 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. बारिश की तीव्रता कम रहने से भारी जलभराव जैसी स्थिति तो नहीं बनेगी, लेकिन दिन भर हल्की बूंदाबांदी का माहौल बना रह सकता है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो 13 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक दिल्ली के विभिन्न जिलों (उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, नई दिल्ली आदि) में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा. विशेष रूप से 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को सुबह 4 से 6 बजे के बीच 5 मिमी तक हल्की बारिश (70% संभावना), सुबह 6 से 9 बजे के बीच 2-3 मिमी बारिश (60% संभावना) और दोपहर से शाम तक फिर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. 16 और 17 अगस्त को भी दोपहर या शाम के समय हल्की वर्षा के एक से दो दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि अधिकतम तापमान 32°C से 35°C के बीच बना रहेगा.
ADVERTISEMENT


