Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई. अब विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 21 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं.
ADVERTISEMENT
21 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
21 अगस्त को दिल्ली में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा. मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक या दो दौर का पूर्वानुमान जताया है. इसके बाद रात की ओर भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर हो सकता है. दिन का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
दिल्ली-NCR के किन जिलों में बारिश की संभावना?
मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान में दिल्ली के उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा में 21 अगस्त को सामान्यतः बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर तक एक या दो दौर में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. रात की ओर भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर संभव है.
वहीं NCR के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी 21 अगस्त को सामान्यतः बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर की संभावना है. रात की ओर भी हल्की बारिश हो सकती है.
22 अगस्त से आगे कैसा रहेगा मौसम?
22 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा. सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक या दो दौर के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। रात की ओर फिर हल्की बारिश का दौर संभव है.
23 अगस्त को अधिकतम तापमान 32-34 और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दिन सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 33-35 और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और सुबह के समय कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.
25 अगस्त से बारिश की गतिविधि में कमी आने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 34-36 और न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तथा मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा. 26 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 34-36 और न्यूनतम 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
ADVERTISEMENT


