दिल्ली वालों को 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, लेडीज स्पेशल 'DEVI' बसें शुरू, जानें किन रूटों पर चलेंगी

दिल्ली सरकार ने राजधानी में 200 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है, जिसमें महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए 56 'DEVI' लेडीज व यू-स्पेशल बसें शामिल हैं. इसके साथ ही डीटीसी बेड़े में ई-बसों की संख्या 4,938 हो गई है और दिल्ली से करनाल के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की गई है.

ADVERTISEMENT

 E-Bus Launch
E-Bus Launch
Google CTA

दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था (Public Transport) को अधिक आधुनिक, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने राजधानीवासियों को एक बड़ी सौगात दी है. दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से एलजी तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नई लो-फ्लोर एयर कंडीशन (AC) इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.