Delhi Mausam Alert:दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का मौसम मानसून की सक्रियता के चलते करवट लेने वाला है. IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार 21 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही सुबह से दोपहर के बीच अधिकतर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली-NCR में पूर्वी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. ये हवाओं के झोंके बीच-बीच में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 21 जुलाई को अलर्ट वाले जिलों के नाम
मौसम विभाग ने 21 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट के दायरे में उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली शामिल हैं. इसके साथ ही दिल्ली से सटे NCR के क्षेत्रों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.
मानसून की स्थिति?
मौसम में आए इस बड़े बदलाव की मुख्य वजह मानसूनी सिस्टम की सक्रियता है बताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ इस समय श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, सुल्तानपुर, रांची और बालेश्वर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रही है. इसके अतिरिक्त, पंजाब, दक्षिण उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इस मजबूत सिस्टम के कारण दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है, जिससे तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में दिल्ली के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की और कमी आएगी, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और उमस से पूरी तरह निजात मिल जाएगी.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 22 जुलाई को भी उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य, नई दिल्ली, पूर्वी, शाहदरा, दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली समेत सभी क्षेत्रों में सुबह से दोपहर के बीच भारी बारिश और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके बाद 23 जुलाई को भी इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो दौर देखे जा सकेंगे. हालांकि, राहत की बात यह है कि 24, 25 और 26 जुलाई को दिल्ली के सभी जिलों में बारिश थम जाएगी और केवल आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे आगामी पूरा हफ्ता दिल्लीवासियों के लिए खुशनुमा और सुहाना बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: CJP Protest LIVE Updates: CJP प्रवक्ता ने जेपी नड्डा से की मुलाकात कर रखी 3 बड़ी मांगे, जानिए पल-पल की अपडेट
ADVERTISEMENT


