Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कब बदलेगा मौसम और होगी बारिश? जानिए IMD का ताजा अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 07:47 PM • 20 Sep 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 21 सितंबर को मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जानिए दिल्ली-NCR में मौसम कब बदल सकता है और बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या है.

Delhi Weather Forecast
Delhi Weather Forecast
Google CTA

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज काफी मिला-जुला देखने को मिल रहा है. इसी बीच 21 सितंबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के 20 सितंबर शाम 6 बजे के जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में 21 सितंबर को मुख्यतः साफ आसमान रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री के बीच रहा. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

21 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली में बारिश नहीं होगी और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. सुबह 5:30 से 11:30 बजे के बीच दक्षिण-पूर्वी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसके बाद 11:30 से शाम 5:30 बजे तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. शाम के समय फिर दक्षिण-पूर्वी हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

दिल्ली-NCR में किसी जिले के लिए अलर्ट नहीं

21 सितंबर के लिए दिल्ली-NCR के किसी भी जिले में मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं दी गई है. जिला-वार चेतावनी मानचित्र में सभी इलाके नो वार्निंग श्रेणी में हैं. दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के साथ-साथ फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी 21 सितंबर को मुख्यतः साफ आसमान रहने का पूर्वानुमान है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

22 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है. 23 सितंबर को भी तापमान इसी दायरे में रहेगा. 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री रहने का अनुमान है. इन तीनों दिनों में बारिश नहीं होगी और आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है.

इसके बाद 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री रह सकता है. इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं बताई गई है. 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है. इस दिन भी आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और बारिश नहीं होगी.

क्या है मानसून की स्थिति?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ पंजाब तथा सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर है.

DUSU Election 2026: नेहा बोरा की AISA के चुनावी मैदान में उतरने से किसे हुआ नफा-नुकसान? जानिए वोटों का पूरा गणित