Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में मानसून का मिला-जुला मिजाज जारी है. कभी हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो जाता है तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच उमस और गर्मी लोगों को बेहाल कर देती है. इस बीच मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में बने चक्रवाती परिसंचरण और मॉनसून ट्रफ की सक्रियता के कारण राजधानी और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही का सिलसिला बना रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं 23 अगस्त को दिल्ली-NCR में मौसम का क्या रुख रहेगा और आने वाले दिनों में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 23 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के समय कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं इस दौरान हवाओं की स्पीड उत्तर-पश्चिमी दिशा से 10-15 किमी/घंटा रहने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं किया है. अगर तापमान की बात करें तो 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 से 35°C और न्यूनतम तापमान 24 से 26°C के बीच रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. 24 अगस्त को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी. वहीं 25 अगस्त को दोपहर बाद बहुत हल्की वर्षा होने का अनुमान है. 26 और 27 अगस्त के दिन आसमान में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 28 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. समग्र रूप से, दिल्ली में 24-25 अगस्त तक हल्की बौछारों से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन 26 अगस्त के बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद सामने आए हर्ष दुबे, बताया आरक्षण आंदोलन का आगे का प्लान
ADVERTISEMENT


