जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद सामने आए हर्ष दुबे, बताया आरक्षण आंदोलन का आगे का प्लान
Jantar Mantar Reservation Hatao Aandolan: जंतर-मंतर पर आरक्षण सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद आंदोलन के अगवा हर्ष दुबे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा है और सरकार व पुलिस प्रशासन से सकारात्मक दिशा में बातचीत चल रही है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली पुलिस के एक्शन पर बोले हर्ष दुबे
Reservation Hatao Aandolan: आरक्षण सिस्टम के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ बड़ा आंदोलन एक बार फिर देश भर में चर्चा का विषय बन गया है. देर शाम से लेकर देर रात तक जंतर-मंतर और राजघाट पर चले भारी हंगामे और दिल्ली पुलिस के एक्शन के बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या यह आंदोलन खत्म हो गया है? इन तमाम अटकलों के बीच आंदोलन के अगवा हर्ष दुबे का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आंदोलन के भविष्य और आगे की रणनीति को लेकर अहम जानकारियां साझा की हैं.
