Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 24 अगस्त को छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

न्यूज तक डेस्क

23 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 23 2026 6:56 PM)

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों हुई बारिश और बादलों ने गर्मी से राहत दी है. अब 24 अगस्त को राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. हालांकि, 26 अगस्त के बाद बारिश पर ब्रेक लग सकता है और तापमान फिर बढ़ने की संभावना है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

दिल्ली में कल हो सकती है बारिश
दिल्ली में कल हो सकती है बारिश
Google CTA

Delhi Weather 24 August: देशभर में मॉनसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच दिल्ली-NCR के निवासियों को गर्मी और उमस के माहौल से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और रह-रहकर हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज कराई है. मौसम में आ रहे इस बदलाव का मुख्य कारण मॉनसून ट्रफ का पंजाब के अमृतसर, हरियाणा के पटियाला, यूपी के बरेली और वाराणसी से होकर गुजरना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में हवा का दबाव बदल रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं हफ्ते की शुरुआत कैसे होगी यानी 24 अगस्त को दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम.

Read more!

दिल्ली में 24 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है. यहां सुबह के समय दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. वहीं कुछ इलाकों में मध्यम बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है. इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक के समय में भी कई जगहों पर हल्की बारिश और कहीं-कहीं मध्यम बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है. दिन के समय राजधानी में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं, दिल्ली के पड़ोसी जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए समान पूर्वानुमान लागू किया गया है. इन सभी जिलों में सुबह से लेकर शाम तक रह-रहकर हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर तक हल्की बारिश होने के आसार हैं. इसके बाद 26 अगस्त से मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 26 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक बारिश की संभावना बेहद कम हो जाएगी और आसमान में सिर्फ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है. हवाएं मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. यानी हफ्ते के मध्य से बारिश पर ब्रेक लगने के साथ ही तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: CJP संयोजक अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! लातूर में दर्ज हुआ केस, शिक्षकों ने लगाए ये 4 गंभीर आरोप