Delhi weather update: दिल्ली में गुलाबी ठंड की आहट के साथ बदला मौसम, जानिए 30 सितंबर को कैसा रहेगा आसमान

न्यूज तक डेस्क

• 07:07 PM • 29 Sep 2026

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा है. 30 सितंबर को राजधानी में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री रह सकता है. दिल्ली के सभी जिलों में फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है.

दिल्ली में गुलाबी ठंड की आहट
दिल्ली में गुलाबी ठंड की आहट
Google CTA

दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के बाद अब मौसम की मिजाज बदलने लगी है. राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में धीरे-धीरे तापमान में बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 23 सितंबर को ही हो चुकी है. मानसून जाने के बाद अब आसमान साफ होने लगा है और ठंडी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने लगी है, जिससे दिल्लीवासियों को सुबह-शाम में मौसम सुहावना महसूस होने लगा है.

Read more!

दिल्ली में 30 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

30 सितंबर 2026 को दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. तापमान की बात करें तो 30 सितंबर को राजधानी में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तर से उत्तर-पश्चिमी दिशा से 05 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. ऐसे में फिलहाल दिल्ली में तीखी गर्मी से राहत मिली हुई है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग, लोधी रोड, आयानगर, नजफगढ़ और मयूर विहार समेत ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30°C से 33°C दर्ज किया गया है. वहीं रिज इलाके में न्यूनतम तापमान गिरकर 16.9°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी कम है. दिन के समय हल्की धूप तो रहेगी, लेकिन तीखी धूप या लू जैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है. मौसम विभाग ने 30 सितंबर के लिए किसी भी प्रकार की प्रतिकूल मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है और सभी जिलों में मौसम की स्थिति सामान्य और शांत बनी रहेगी.

यह पढ़ें: दफ्तर की टाइमिंग से लेकर पेट्रोल पंप तक... दिल्ली का नया पॉल्यूशन प्लान कैसे बदलेगा आपका डेली रूटीन? जानें नया नियम

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों यानी 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के दौरान भी दिल्ली के मौसम में कोई बड़ा व्यवधान देखने को नहीं मिलेगा. 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर के बीच उत्तरी दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-NCR में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 25°C के आसपास रहने का अनुमान है. 2 और 3 अक्टूबर को हवा की गति थोड़ी बढ़कर 20 से 25 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे मौसम में ताजगी बनी रहेगी और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

यह भी पढ़ें: Barapullah Phase 3 Elevated Road: घंटों का सफर अब मिनटों में? दिल्ली के नए कॉरिडोर से DND पर घटेगा दबाव, जानें किसे मिलेगा फायदा?