Delhi Weather Update: मौसम की बदलती चाल और बदलते मिजाज के बीच दिल्ली-NCR के निवासी तापमान में उतार-चढ़ाव को महसूस कर रहे हैं. सितंबर के बाद अक्टूबर की शुरुआत में मौसम की यह नई स्थिति दैनिक दिनचर्या और गतिविधियों को प्रभावित कर रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में हवा की दिशा और रफ्तार में बदलाव के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हवा की गति की बात करें तो सुबह 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में भी इसी गति से जारी रहेंगी, जबकि शाम के समय 10-15 किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने का अनुमान है. हालांकि, खबर लिखें जाने तक मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर के लिए किसी भी जिले में कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
वहीं आने वाले दिनों के मौसम की बात करे तो 6 अक्टूबर को उत्तर, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिम, पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्वी, नई दिल्ली, मध्य, पूर्वी और शाहदरा सहित दिल्ली के विभिन्न हिस्सों तथा फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दोपहर या शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ मेघगर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं. इसके बाद 7 से 10 अक्टूबर के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे या मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान गिरकर अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT


