Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. मानसून का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है और राजस्थान से इसकी विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. सुबह-शाम हवाओं में हल्की नरमी दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान में बदलाव देखा जा रहा है. दिन के समय आसमान साफ रहने और खिली धूप के कारण उमस तथा गर्मी का अहसास अभी भी बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में मौसम किस तरह का रुख अपनाने वाला है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 18 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. दिन के समय बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इस दौरान दिन के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जो शाम के समय उत्तर-पूर्वी दिशा में 5 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से बदल जाएंगी.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार नहीं हैं. इस दौरान रोजाना आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 19 सितंबर से 23 सितंबर तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
उत्तरी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद समेत सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और हल्की हवाएं चलती रहेंगी. कुल मिलाकर अगले 5-6 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी और सुहावने मौसम के साथ-साथ हल्की गर्माहट का अहसास बना रहेगा.
ये भी पढ़ें: कौन हैं मुंडका से BJP विधायक गजेंद्र दराल, जिन पर अपनी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR? जानें पूरा विवाद
ADVERTISEMENT


