दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बदला... IMD ने जारी किया नया अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद अब मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर नया अपडेट जारी किया है. जानिए 17 जून से अगले कुछ दिनों तक आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली-NCR का बदला मौसम
दिल्ली-NCR का बदला मौसम

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है. यहां मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल हुआ है. दोपहर के समय तो कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी देखी गई. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली के सफदरजंग और पालम जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 50 से 93 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले तेज हवाओं के झोंके रिकॉर्ड किए गए. इस अब मौसम विभाग ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार 17 जून को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थाेड़ा ठंडक बनी रहेगी. वहीं आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को लू से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है.

Read more!

दिल्ली में 17 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 जून को दिल्ली के सभी जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान सुबह और दोपहर के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश होने और आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखेगा. इन सभी जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसकी अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है. इससे आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना बना रहेगा. 18 और 19 जून को भी दिल्ली के सभी जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. इसके साथ ही शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 और 21 जून को मौसम एक बार फिर करवट लेगा और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. हालांकि, इस दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जाएगी और अधिकतम तापमान दोबारा 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन जून के महीने में चलने वाली जानलेवा लू से फिलहाल राहत बरकरार रहेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi DTC Bus News: वेस्ट दिल्ली वालों को बड़ी सौगात! उत्तम नगर, बक्करवाला और द्वारका मोड़ के लिए शुरू हुईं नई डीटीसी बसें

    follow google news