Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है. मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव आया है. बारिश और बादलों की वजह से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है, हालांकि तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस बीच अब मौमस विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार यानी 14 सितंबर को दिल्ली-NCR क्षेत्र में बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि दोपहर से शाम के दौरान एक-दो स्थानों पर फिर से बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. वहीं, तापमान की बात करें तो 14 सितंबर को अधिकतम तापमान लगभग 32°C से 34°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की उम्मीद है. इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी दिशाओं से 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल
वहीं आने वाले दिनों में यानी 15 सितंबर को भी दिल्ली और NCR के ज़िलों (जैसे नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद आदि) में बादल छाए रहने और दोपहर से अपराह्न के बीच कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद 16 सितंबर को बहुत हल्की बारिश की संभावना के साथ अधिकतम तापमान बढ़कर 33°C से 35°C हो जाएगा. वहीं 17, 18 और 19 सितंबर के दौरान दिल्ली-NCR के लगभग सभी जिलों में बारिश थम जाएगी और केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT


