DUSU Election 2026: ABVP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी, क्रिकेटर से लेकर इंटरनेशनल खिलाड़ी तक शामिल, देखें पूरी लिस्ट
ABVP Candidate List DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने सेंट्रल पैनल के 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पर ईशु मौर्या, सचिव पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पर लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा गया है.
ADVERTISEMENT

DUSU चुनाव 2026: ABVP ने घोषित किए 4 प्रत्याशी
DUSU Election 2026 ABVP Candidate List: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है. आगामी 18 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सेंट्रल पैनल के चारों पदों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. एबीवीपी ने इस बार खेल, शिक्षा और छात्र राजनीति में सक्रिय युवा चेहरों पर दांव लगाया है.
