दिल्ली-NCR में अगस्त की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ होने जा रही है. पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. IMD के अनुसार 1 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.
ADVERTISEMENT
आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार, 1 अगस्त को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह और दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि शाम और रात के समय भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी. बारिश के कारण अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण उमस में भी कमी महसूस होगी.
दिल्ली-एनसीआर के किन इलाकों में बारिश की संभावना?
मौसम विभाग के अनुसार नई दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, शाहदरा, द्वारका, रोहिणी, नरेला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं.
आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय बना रहेगा. बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा. हालांकि बारिश के दौरान कुछ निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना भी बनी रहेगी.
मौसम विभाग की सलाह
IMD ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न रहने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है. बारिश के समय जलभराव वाले रास्तों से बचकर निकलने, वाहन सावधानी से चलाने और मौसम का ताजा अपडेट देखने के बाद ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है. साथ ही तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की भी अपील की गई है.
Delhi School News: दिल्ली की बेटियों के लिए 'विद्या वाहिनी योजना' का आगाज, जानिए किसे मिलेगी साइकिल
ADVERTISEMENT


