Delhi Weather Today: बारिश होगी या बढ़ेगी गर्मी?...दिल्ली में मौसम ने बदली चाल, तेज हवाओं के बीच मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Delhi Weather Alert: फरवरी खत्म होते ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है. न्यूनतम तापमान में तेज उछाल और साफ आसमान के बीच मार्च की शुरुआत गर्म रहने वाली है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 35 डिग्री तक पहुंचने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert

संदीप कुमार

follow google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के जाते-जाते ठंड पूरी तरह विदा हो चुकी है लेकिन मार्च की पहली सुबह ने ही गर्मी का एहसास करा दिया है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिससे रातें अब पहले जैसी सर्द नहीं रहीं. मौसम विभाग के अनुसार, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जिसका सीधा असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है. IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज दिल्ली एनसीआर में साफ रहेगा. 

Read more!

1 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने अनुसार आज 1 मार्च 2026 को दिल्ली के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन के दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी. सुबह के समय हल्का कुहासा जरूर दिख सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप तेज हो जाएगी. IMD ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है. इसमें दिल्ली के सभी जिले उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, शाहदरा और दक्षिण दिल्ली शामिल हैं.

वहीं तापमान की बात करें तो दिल्ली में अब 'कोल्ड वेव' जैसी स्थिति पूरी तरह खत्म हो चुकी है. आज सफदरजंग और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. पालम, लोदी रोड और रिज जैसे केंद्रों पर भी तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. विभाग ने सचेत किया है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी अधिक ऊपर बना रह सकता है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च की शुरुआत काफी गर्म होने वाली है.

दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आने वाले मौसम की बात करें तो आने वाले दिने में यहां गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा. 2 और 3 मार्च को भी दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी जिलों समेत पूरे एनसीआर में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 4 मार्च से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, 4 मार्च की रात से हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है, लेकिन दिल्ली में इसका असर फिलहाल केवल आंशिक बदलाव के रूप में ही दिखने की उम्मीद है. गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी आने वाले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय हल्का कुहासा बना रहेगा.

    follow google news