Delhi Weather Update: उमस भरी गर्मी के बीच 11 सितंबर को बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम, जानिए IMD ने बारिश को लेकर क्या दिया अपडेट!

न्यूज तक डेस्क

• 08:24 PM • 10 Sep 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी के बीच 11 सितंबर को मौसम बदलने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, दिल्ली में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और सुबह से दोपहर के बीच तथा रात की ओर कई जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली की भी संभावना है. जानिए 11 से 14 सितंबर तक दिल्ली-NCR के मौसम का पूरा अपडेट.

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस के बीच 11 सितंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग (IMD) के 10 सितंबर शाम 6:15 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, 11 सितंबर को दिल्ली में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और कई जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली की भी संभावना है. आइए विस्तार से जानते है मौसम का पूरा अपडेट.

Read more!

11 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

11 सितंबर को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहने का अनुमान है. सुबह से दोपहर के बीच कई जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली की भी संभावना है. इसके बाद रात की ओर एक बार फिर कई जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. यानी दिल्ली वालों को 11 सितंबर को दिन के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के दो दौर देखने को मिल सकते हैं- पहला सुबह से दोपहर के बीच और दूसरा रात की ओर.

तापमान कितना रहेगा?

IMD के मुताबिक 11 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 10 सितंबर के मुकाबले दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. हवा की बात करें तो सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से 15–20 किमी प्रति घंटे, दोपहर में उत्तर दिशा से 15–20 किमी प्रति घंटे और शाम-रात में दक्षिण-पूर्व दिशा से 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में कहां-कहां बारिश के आसार?

11 सितंबर को दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली समेत सभी प्रमुख हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. रात की ओर भी कई जगह बारिश का एक और दौर संभव है.

गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी 11 सितंबर को मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहने और बारिश के आसार हैं. यहां सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. शाम-रात के दौरान भी कई जगह बारिश होने की संभावना है.

12 सितंबर से फिर बढ़ेगा बारिश का दौर

11 सितंबर के बाद भी दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. 12 सितंबर को कई जगह हल्की बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. सुबह से पूर्वाह्न के बीच गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर संभव हैं. शाम से रात के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर आ सकता है. इसके बाद 13 सितंबर को बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. 14 सितंबर को भी बहुत हल्की से हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. यानी अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR में बादल और बारिश का असर बना रह सकता है.

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 3.1 किमी की ऊंचाई तक बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर हरियाणा से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा ट्रफ उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए 5.8 किमी तक फैला है. मानसून ट्रफ भी जम्मू, देहरादून, बरेली, लखनऊ, अंबिकापुर और झारसुगुड़ा होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक मौजूद है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

Delhi News: इस इलाके में कभी भी हो सकता है सत्यनिकेतन जैसा हादसा? कहां सो रहे हैं MCD वाले?