दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा. राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र पर 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अब मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी दिल्ली-NCR के मौसम में राहत के आसार हैं. विभाग के मुताबिक, दिन की शुरुआत बादलों के बीच बारिश के साथ हो सकती है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बीच दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लोगों को प्रभावित कर सकता है.
ADVERTISEMENT
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 अगस्त को दिल्ली में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा. सुबह तड़के 4 से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है. इसके बाद सुबह 6 से 9 बजे के बीच भी करीब 5 मिमी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना जताई गई है. दोपहर से शाम के बीच भी बारिश का एक और दौर आ सकता है. इस दौरान करीब 3 मिमी बहुत हल्की बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है. यानी 15 अगस्त को दिल्ली में सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर बारिश का मौसम बना रह सकता है.
तापमान में आएगी गिरावट
15 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 14 अगस्त के मुकाबले अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार अलग-अलग समय पर करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का पूर्वानुमान है.
NCR में भी बारिश के आसार
15 अगस्त को दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सामान्यतः बादल छाए रहने और बारिश के दौर आने का पूर्वानुमान है. गुरुग्राम में सुबह 4 से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी बारिश की 70 प्रतिशत संभावना, सुबह 6 से 9 बजे के बीच करीब 5 मिमी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना और दोपहर से शाम के बीच करीब 3 मिमी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना दी गई है.
नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी 15 अगस्त को सुबह और फिर दोपहर से शाम के बीच बारिश की संभावना बताई गई है. दोनों जगहों के पूर्वानुमान में सुबह 4 से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी बारिश की 70 प्रतिशत संभावना, सुबह 6 से 9 बजे के बीच करीब 5 मिमी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना और दोपहर से शाम के बीच करीब 3 मिमी बारिश की 60 प्रतिशत संभावना है. फरीदाबाद में भी 15 अगस्त को सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ सुबह और दोपहर के बीच बारिश के दौर की संभावना है.
अगले दिनों में भी जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 16, 17 और 18 अगस्त को भी दिल्ली में सामान्यतः बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर तथा शाम से रात के बीच एक-दो दौर की बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. 19 अगस्त को भी सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की बारिश के एक-दो दौर आ सकते हैं, जबकि 20 अगस्त को भी सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT


