Delhi weather update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है. दिन में बादल और सुबह-शाम चलने वाली हवाओं ने मौसम में ठंडक बनाई हुई है. इससे दिल्लिवासियों एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिल रही है. इस बीच अब आसमान में डेरा जमाए बादल को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसके तहत 19 मार्च को राजधानी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. IMD ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 19 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज 19 मार्च को दिल्ली के लगभग सभी जिलों, जिनमें उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, शाहदरा, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में एक समान मौसम रहने का अनुमान है. इन सभी जिलों में सुबह और शाम के समय हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने और गरजने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही इस दौरान 30 से 40 किमी और कहीं कहीं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की थी संभावना जताई गई है.
तापमान की बात करें तो दिल्ली में ठंड अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन बारिश और बादलों के कारण पारे में मामूली गिरावट देखी जा सकती है. 19 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हालांकि, अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आने का अनुमान है, जिससे दिन के समय मौसम काफी सुहावना बना रहेगा.
दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में भी मौसम मिला-जुला रहने वाला है. 20 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह एवं दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, 21 मार्च से मौसम में बदलाव आएगा और आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. 21 से 24 मार्च के बीच अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने लगेगा और यह 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे सुबह और रात के समय हल्की गुलाबी ठंड का अहसास बना रह सकता है.
ADVERTISEMENT


