Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा 20 फरवरी का मौसम? जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

न्यूज तक डेस्क

• 04:42 AM • 20 Feb 2026

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में 20 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह हल्की धुंध विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकती है.IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 27-29°C और न्यूनतम 12-14°C के बीच रह सकता है. जानिए जिला-वार मौसम अपडेट और ताजा एयर क्वालिटी रिपोर्ट.

Delhi NCR weather forecast 20 February
Delhi NCR weather forecast 20 February
Google CTA

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एकबार फिर करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है और अब अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास होगा. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक 20 फरवरी को  सुबह के समय हल्की धुंध (मिस्ट) रहेगी, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा. वहीं बारिश को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं है. 

Read more!

आज कैसा रहेगा मौसम?

20 फरवरी को दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, खासकर खुले इलाकों और बाहरी क्षेत्रों में. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर रह सकता है. 22 फरवरी के बाद तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी. 23 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है, लेकिन उससे पहले और बाद के दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि घना कोहरा बनने की संभावना नहीं जताई गई है.

जिला वार स्थिति

उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, शाहदरा, नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली समेत गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 20 फरवरी को मुख्य रूप से साफ आसमान और सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है. किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

AQI रिपोर्ट

19 फरवरी शाम 7 बजे तक दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. 

  • Anand Vihar – 283
     
  • Vivek Vihar – 269
     
  • Patparganj – 261
     
  • Bawana – 253
     
  • Rohini – 250
     
  • Mundka – 244
     
  • Chandni Chowk – 240
     
  • Dwarka Sector 8 – 227
     
  • Okhla Phase 2 – 227
     
  • Nehru Nagar – 225

आपको बता दें कि AQI 200 से ऊपर होने का मतलब है कि हवा ‘खराब’ श्रेणी में है. इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है. डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे में सुबह-शाम की सैर कम करें, मास्क का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें.

यह खबर भी पढ़ें: 'मुझे बहुत शर्म आ रही है, बेहद शर्मिंदा हूं...'दिल्ली में स्कॉर्पियो-बाइक हादसे में नाबालिग ड्राइवर के पिता ने मांगी माफी, कही ये बात