Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार करवट ले रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान के साफ रहने का अनुमान है. अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना कम है और दिन के समय धूप खिली रह सकती है. हालांकि, सुबह-शाम के तापमान में बदलाव के कारण मौसम के मिजाज में हल्का अंतर देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली में 22 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अक्टूबर को दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिन के समय धूप खिली रहेगी. ऐसे में यहां का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. हवा की गति की बात करें तो सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं 00-05 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जो दोपहर के वक्त बढ़कर 10-15 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं. हालांकि, खबर लिखें जाने तक मौसम विभाग की तरफ से 22 अक्टूबर के लिए दिल्ली में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
आने वाले दिनों दिल्ली के मौसम का हाल
आने वाले दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 अक्टूबर को भी आसमान साफ रहेगा और तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. हालांकि, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली के अधिकांश जिलोंजैसे उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके बाद 26 और 27 अक्टूबर को आसमान फिर से साफ होने लगेगा तथा तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंडक धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी.
यह भी पढ़ें: CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दी राहत
ADVERTISEMENT


