Delhi Weather Today: बारिश होगी या सिर्फ बादल छाए रहेंगे? दिल्ली-NCR में 23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया

न्यूज तक डेस्क

• 05:30 PM • 22 Jul 2026

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की गतिविधियां फिलहाल बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा, हालांकि सप्ताह के आखिर में तापमान और उमस में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Mausam Alert: दिल्ली-NCR के लोगों को मानसूनी फुहारों से राहत मिलने का सिलसिला जारी है. थोड़ा ही सही लेकिन हर दिन राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है. ऐसे में इससे दिल्ली-NCR का मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों के तेज गर्मी से राहत मिल रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दौनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 23 जुलाई को राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही सुबह से लेकर दोपहर के बीच एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं देर शाम के समय भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. 

Read more!

दिल्ली में 23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए दिल्ली-NCR के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. इनमें नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में सुबह और शाम के वक्त हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं NCR से सटे जिलों जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. हालांकि खबर लिखें जाने तक इन क्षेत्रों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 24 जुलाई से 27 जुलाई के दौरान दिल्ली-NCR के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. 24 जुलाई को नई दिल्ली, द्वारका, रोहिणी और मयूर विहार सहित आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 25 से 27 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना कम है और ज्यादातर जिलों जैसे पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में केवल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे हल्की गर्मी और उमस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 'अब और खाना मत भेजो...' जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हुआ कि फूड डिलीवरी बॉयज को करनी पड़ी अपील, जानें पूरा मामला