'अब और खाना मत भेजो...' जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हुआ कि फूड डिलीवरी बॉयज को करनी पड़ी अपील, जानें पूरा मामला

Jantar Mantar Food Delivery News: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच देशभर से लोगों ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर आंदोलनकारियों का समर्थन किया. हालात ऐसे बने कि भोजन और पानी का इतना बड़ा स्टॉक जमा हो गया कि वालंटियर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को लोगों से नए ऑर्डर रोकने की अपील करनी पड़ी.

ADVERTISEMENT

दिल्ली धरना स्थल के बाहर लगी डिलीवरी बॉयज की लंबी लाइन
दिल्ली धरना स्थल के बाहर लगी डिलीवरी बॉयज की लंबी लाइन
Google CTA

Jantar Mantar Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर धरना स्थल के बाहर इन दिनों एक अलग और अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां विभिन्न मांगों और मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारी अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें देश के कोने-कोने से आम जनता का भरपूर भावनात्मक सहयोग मिल रहा है. हालांकि, इस जनसमर्थन के बीच एक ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसने फूड डिलीवरी एजेंट्स और खुद वालंटियर्स को हैरान कर दिया है.